फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Drug market will open for four hours

चार घंटे खुलेगा दवा बाजार

Wed, 25 Mar 2020 10:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Drug market will open for four hours
मुजफ्फरनगर में सब्जी मंडी में सुबह खरीददारी के चलते उमडी भीड़। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
चार घंटे खुलेगा दवा बाजार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोरोना लॉकडाउन की वजह से मरीजों को दवाइयों की आपूर्ति को लेकर जिला मुजफ्फरनगर केमिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने डीएम सेल्वा कुमारी जे तथा एसपी सिटी सतपाल आंतिल से मिले। अध्यक्ष रविंद्र चौधरी और महामंत्री अनिरुद्ध कुमार अग्रवाल दीपक ने बताया कि थोक दवा विक्रेता 12 बजे से चार बजे तक दुकान खोल सकते हैं। मेडिकल स्टोर पूरे दिन खुले रखे जाएंगे, ताकि मरीजों को दवा उपलब्धता में दिक्कत नहीं हो। दवा विक्रेताओं और दवा आपूर्ति करने वाले सेल्समैन को प्रशासन द्वारा पास कार्ड दिया जाएगा। सभी दवा विक्रेता ड्रग लाइसेंस और आधार की प्रतिलिपि डीएमसीए के पदाधिकारियों को उपलब्ध करा दें। जिला परिषद दवा बाजार के गेट पर पुलिस फोर्स तैनात की गई है, ताकि आम नागरिकों की वजह से भीड़ न बढ़ जाए। डीएम से मिलने वालों में आशीष अग्रवाल, सतपाल, योगेश मदान आदि शामिल रहे।
---
वैदिक आश्रम का वार्षिक सम्मेलन स्थगित
मुजफ्फरनगर। कोरोना के लॉकडाउन की वजह से वैदिक आश्रम अलीपुर कलां का चार और पांच अप्रैल में प्रस्तावित वार्षिक सम्मेलन स्थगित कर दिया गया है। यह जानकारी आश्रम संचालक सत्य मुनि ने दी है।
विज्ञापन

पेेेंटिंग से कोरोना से चेताया
मुजफ्फरनगर। एसडी इंटर कॉलेज के प्रवक्ता और ड्राइंग में शोध कर चुके राजबल सैनी ने कोरोना वायरस की भयावहता से सभी को चेताया है। उनका कहना है कि हमने सावधानी नहीं बरती तो हमारे पास रोने के अलावा कोई चारा नहीं है। उनकी पेंटिंग भी यही संदेश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed