फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Drug dealers demonstrate at SAP office

दवा व्यापारियों ने एसएसपी ऑफिस पर किया प्रदर्शन

Wed, 04 Dec 2019 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
Drug dealers demonstrate at SAP office
दवा विक्रेताओं का एसएपी दफ्तर पर प्रदर्शन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। दवा कारोबारियों ने एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। मुजफ्फरनगर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के बैनरतले मंगलवार को दवा कारोबारी पुलिस कार्यालय पहुंचे। उनके साथ हिंदू संघर्ष समिति और संयुक्त व्यापार मंडल के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष चौहान व महामंत्री बिजेंद्र शर्मा ने बताया कि ईवान हॉस्पिटल के अंदर मेडिकल स्टोर को आपूर्ति की गई दवाईयों का भुगतान नहीं मिलने के मामले को उठाया गया। ईवान हॉस्पिटल के मेडिकल स्टोर पर करीब दो वर्षों का बकाया भुगतान नहीं किया गया है, जबकि दवा कारोबार इन दवाओं के लिए कंपनियों को 2017 में ही भुगतान कर चुके हैं। इससे दवा कारोबारियों के समक्ष आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। ईवान हॉस्पिटल को चार दिसम्बर 2018 को नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल दिल्ली ने अधिकृत कर लिया था, लेकिन इसके बाद भी 2017 का बकाया भुगतान दवा कारोबारियों को नहीं मिला है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि दवा कारोबारियों का बड़े पैमाने पर शोषण हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed