{"_id":"578fc7b24f1c1b1a7fc4c426","slug":"drop-in-black-river-teen","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैर फिसलने से काली नदी में गिरा किशोर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैर फिसलने से काली नदी में गिरा किशोर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 21 Jul 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
काली नदी में किशोर के डूबने के बाद लगी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर कोतवाली के हनुमान चौक निवासी किशोर दोस्तों के साथ काली नदी पर नहाने गया था। अचानक पैर फिसलने से वह नदी में गिर गया। साथ गए दोस्तों ने परिजनों को मामले की जानकारी दी। सूचना पर कोतवाल चमन सिंह चावड़ा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और गोताखोरों के साथ किशोर के शव की तलाश कराई। घंटों की तलाश के बाद भी किशोर का कुछ पता नहीं चल पाया। परिजनों में कोहराम मचा है।
हनुमान चौक नया बांस निवासी शुभम (10) अपने दोस्तों के साथ बुधवार को दोपहर के बाद करीब तीन बजे अपने दोस्तों के साथ काली नदी पर नहाने गया था। किनारे पर खड़े रहने के दौरान अचानक पैर फिसलने से वह नदी में जा गिर और देखते ही देखते डूब गया। साथ गए दोस्तों ने शोर मचाया तो आसपास खड़े युवकों ने पानी में छलांग लगाकर किशोर की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया।
बच्चों ने शुभम के परिजनों को भी घटना से अवगत कराया। सूचना पर शहर कोतवाल चमन सिंह चावड़ा भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और गोताखोरों की सहायता से शुभम की तलाश शुुरू की, लेकिन घंटों बाद उसका कुछ पता नहीं चल पाया। इस दौरान मौके पर हजारों लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। शव को तलाशने के प्रयास जारी थे।