फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   DRM inspected the ongoing construction work at the railway station

Muzaffarnagar News: डीआरएम ने किया रेलवे स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण

Fri, 12 Jul 2024 01:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
DRM inspected the ongoing construction work at the railway station
-प्लेटफार्म नंबर एक पर उतरते ही सफाई को लेकर नाराजगी जताई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर।रेलवे के डीआरएम सुखविंद्र सिंह ने रेलवे स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। साथ ही निर्माण कार्य करने वाली इंजीनियरिंग टीम से कार्य के बारे में जानकारी ली। कुछ देर रुककर निर्देश देकर वह विशेष ट्रेन से रवाना हो गए। उन्होंने प्लेटफार्म नंबर एक पर उतरते ही सफाई को लेकर नाराजगी जताई।
बृहस्पतिवार दोपहर रेलवे के डीआरएम सुखविंद्र सिंह सहारनपुर से मुजफ्फरनगर पहुंचे थे। यहां रेलवे स्टेशन पर नई मंडी क्षेत्र में बने गेट के पास निर्माणाधीन नई प्रवेश एंट्री व प्लेटफार्म को ऊंचा उठाने का कार्य चल रहा है। डीआरएम ने अधिकारियों के साथ प्लेटफार्म नंबर एक पर यात्रियों की सुविधा के लिए बने पुलों के बारे में जानकारी ली, क्योंकि इन पुलों को भी ऊंचा उठाया जाना है।
विज्ञापन

उन्होंने स्टेशन पर सभी निर्माण कार्य के बारे में उनके साथ आए इंजीनियरों से जानकारी ली। रेलवे स्टेशन पर तैनात सभी अधिकारियों से भी बातचीत की। रेलवे स्टेशन अधीक्षक पवन कुमार ने बताया कि डीआरएम सहारनपुर से आते हुए कुछ देर के लिए रुके थे। उन्होंने निर्माण कार्याें के बारे में जानकारी ली। इस दौरान डिप्टी चीफ इंजीनियर मनदीप सिद्धू, सीनियर डीईएन केके शर्मा आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed