फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Drinking water tank will be built in Adampur and Sadruddin Nagar

आदमपुर और सदरुद्दीन नगर में बनेगी पेयजल टंकी

Mon, 09 Mar 2020 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Drinking water tank will be built in Adampur and Sadruddin Nagar
गांव आदमपुर में पानी की टँकी का शिलान्यास करते केंद्रीय राज्यमंत्री व विधायक। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
आदमपुर और सदरुद्दीन नगर में बनेगी पेयजल टंकी
विज्ञापन

शाहपुर। केंद्रीय पशुधन राज्यमंत्री और बुढ़ाना विधायक ने गांव सदरूद्दीननगर व आदमपुर में दो-दो करोड़ की लागत से बनने वाली पानी की टंकी का शिलान्यास किया। केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान ने कहा कि भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था सुदृढ़ हुई है। युवा जाति व धर्म से ऊपर उठकर विकास की बात करता है।

केंद्रीय राज्यमंत्री बालियान ने कहा कि लोकसभा 2019 का चुनाव बड़ा कठिन था, लेकिन कार्यकर्ताओं की मेहनत के चलते उन्हें सेवा करने का मौका मिला। वह बिना भेदभाव के क्षेत्र का विकास कराएंगे। 2014 से पूर्व जनपद के हालात ठीक नहीं थे। जाति व धर्म के आधार पर झगड़े होते थे, लेकिन 2014 के बाद से जनपद में जाति व धर्म के आधार पर झगड़े नहीं हुए और उन्होंने प्रयास कर मौके पर पहुंचकर मामले को निपटाया। उन्होंने कहा कि गांव के पास बहने वाली हिंडन नदी में दूषित पानी सहारनपुर जनपद से आता है। सहारनपुर में 500 करोड़ व मुजफ्फरनगर में 250 करोड़ रुपये की लागत से सीवर ट्रीटमेंट प्लांट लगाए जा रहे हैं, जिसके बाद नदी में स्वच्छ पानी आने लगेगा और जलस्तर बढ़ने के लिए चैक डैम बनाए जाएंगे। दोनों गांवों में दो-दो करोड़ से बनने वाली पेयजल टंकी का शिलान्यास किया गया। विधायक उमेश मलिक ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार बनने के बाद अपराधों पर अंकुश लगा है क्षेत्र व जनपद में लूट, चोरी, राहजनी जैसे अपराध खत्म हो गए हैं। भाजपा सरकार आम जनता के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है, सभी इन योजनाओं का लाभ उठाएं। इस दौरान भाजपा नेता विजय चौधरी दुल्हेरा, अनुज बालियान, जिला पंचायत सदस्य अजय बालियान, पुष्पेंद्र शर्मा, धर्मेंद्र पहलवान, पवन प्रधान, डॉ सतीश सैनी, ओमप्रकाश कश्यप, मदन सिंह आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed