फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   DR TB patients will be examined in the medical college

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - मेडिकल कॉलेज में होगी डीआर टीबी रोगियों की जांच

Thu, 04 Jan 2024 11:46 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Thu, 04 Jan 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
DR TB patients will be examined in the medical college
फोटो समाचार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। डीआर टीबी रोगियों के लिए अब जिले में ही जांच और उपचार की सुविधा शुरू हो गई है। अब उन्हें जांच के लिए मेरठ या अन्य जगह जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में इसके लिए वार्ड बनाया गया है।

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. लोकेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि डीआर टीबी (ड्रग–रेसिस्टेंट ट्यूबरकुलोसिस) सामान्य टीबी से गंभीर होती है। इसकी दवा भी पूरी तरह से जांच कराने के बाद शुरू की जाती है। इसके लिए पहले मरीजों को मेरठ मेडिकल कॉलेज और इसके बाद पुष्टि के लिए नमूने आगरा और अलीगढ़ भी भेजे जाते थे। अब यह सुविधा बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि डीआर टीबी वाले मरीजों को लक्षण के आधार पर एक दिन के लिए वार्ड में भर्ती किया जाता है, इसके बाद विशेषज्ञ चिकित्सक उनकी जांच कराते है। पुष्टि होने पर उनकी दवा और उसकी प्रक्रिया जिला चिकित्सालय में भेजी जाती है। यहां से डीआर टीबी के रोगी को दवा दी जाती है। फिलहाल जिले में डीआर टीबी से 333 मरीज ग्रसित हैं। जिनका उपचार जारी है। उन्होंने कहा कि जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए विशेष रूप से कार्यक्रम चलाया जा रहा है। टीबी फ्री पंचायत कार्यक्रम के तहत तेजी से कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed