फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Dr. Kapil Kumar of Budhina will ensure compliance with environmental rules in Haryana.

Muzaffarnagar News: हरियाणा में पर्यावरणीय नियमों का पालन कराएंगे बुढ़ीना के डॉ. कपिल कुमार

Sun, 28 Dec 2025 12:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Sun, 28 Dec 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Dr. Kapil Kumar of Budhina will ensure compliance with environmental rules in Haryana.
मुजफ्फरनगर। जिले के बुढ़ीना गांव के कपिल कुमार को हरियाणा राज्य की एसईआईएए यानी पर्यावरण समाघात निर्धारण प्राधिकरण का सदस्य बनाया गया है। वह हरियाणा राज्य में चलने वाली विभिन्न परियोजनाओं का पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभाव का मूल्यांकन और नियमों का पालन कराने वाली इस कमेटी में अहम भूमिका निभाएंगे। केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा इनकी यह नियुक्ति ने तीन वर्ष के लिए की गई है।
विज्ञापन

फिलहाल वह राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली में सिविल इंजीनियरिंग विभाग के अध्यक्ष हैं। उन्होंने डीएवी कॉलेज से पोस्ट ग्रेजुएट करने के बाद आईआईटी दिल्ली का रुख किया। उसके बाद पर्यावरण अभियांत्रिकी, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली से वर्ष 2012 में पीएचडी की डिग्री हासिल की।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय पर्यावरण समाघात निर्धारण प्राधिकरण एक सरकारी निकाय है, जो पर्यावरण (संरक्षण) अधिनियम, 1986 के तहत विभिन्न परियोजनाओं के लिए पर्यावरणीय मंजूरी प्रदान करता है। हरियाणा राज्य स्तरीय मूल्यांकन समिति में 6 सदस्य शामिल किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed