{"_id":"60943a288ebc3ebf415d5775","slug":"dr-annu-who-left-his-sick-family-and-went-on-duty-muzaffarnagar-news-mrt5373244171","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमार परिजनों को छोड़ ड्यूटी पर डटे डॉ अन्नू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमार परिजनों को छोड़ ड्यूटी पर डटे डॉ अन्नू
विज्ञापन

भोपा। कोरोना संक्रमण के लगातार हो रहे प्रसार से एक ओर जहां हर व्यक्ति सहमा हुआ है। वहीं, कुछ ऐसे भी लोग हैं, जो समाज व देश हित में हर समय खतरे के बीच रहते हुए भी पूरी मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी को अंजाम दे रहे हैं।
भोपा सीएचसी पर तैनात चिकित्सा प्रभारी डॉ अन्नू चौधरी एक सप्ताह तक बीमार रहे। उनके परिवार में उनकी मां, बहन व दादाजी भी बीमार हैं, इसके बावजूद डॉ अन्नू समाज व देशहित में अपनी ड्यूटी पूरी तरह मुस्तैदी से निभा रहे हैं। कोरोना संक्रमण के प्रसार के चलते डॉ अन्नू चौधरी करीब तीन माह से अवकाश पर नहीं गए हैं।
डॉ अन्नू चौधरी ने बताया कि वह रोजाना मोबाइल फोन से कॉल कर अपनी बीमार मां, बहन व दादाजी से बात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेते रहते हैं। किसी भी तरह की परेशानी होने पर फोन पर ही उनका उपचार भी करते हैं। डॉ अन्नू चौधरी ने लोगों से कोविड गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन कर खुद को व परिवार को बचाए रखने की अपील की है। उधर, सीएचसी पर तैनात फॉर्मासिस्ट प्रशांत कुमार भी पिछले दिनों कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। वह भी कोरोना को हराकर स्वस्थ होने के तत्काल बाद समाज हित में सीएचसी में ड्यूटी पर लौट आए हैं। प्रशांत कुमार का कहना है कि कोरोना संक्रमण के इस दौर में हर व्यक्ति को अपना फर्ज पूरी इमानदारी से अदा करना चाहिए, तभी हम समाज के साथ ही देश की भी रक्षा कर पाएंगे।