फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Double Murder in Muzaffarnagar:two youth shot dead, bodies found on tube well

बड़ी वारदात: मुजफ्फरनगर में दो युवकों की हत्या से सनसनी, शाकंभरी देवी मंदिर में प्रसाद चढ़ाने गए थे दोनों दोस्त

Wed, 13 Oct 2021 09:52 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 13 Oct 2021 09:52 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर में दो युवकों की मंगलवार रात को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी गई। बुधवार शाम करीब पांच बजे दोनों के लहूलुहान शव दुल्हेरा में ही माजरा रोड स्थित दीपक के खेत में ट्यूबवेल पर पड़े मिले।

विज्ञापन
Double Murder in Muzaffarnagar:two youth shot dead, bodies found on tube well
Muzaffatnagar news - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर में शाहपुर क्षेत्र के गांव दुल्हेरा में दो घनिष्ठ दोस्तों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दोनों युवक मंगलवार शाम घर से शाकंभरी देवी प्रसाद चढ़ाने के लिए बाइक से गए थे। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने हंगामा किया और पुलिस को दो घंटे तक शव कब्जे में नहीं लेने दिया। एसएसपी ने 24 घंटे में खुलासे का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत किया।

विज्ञापन


मरने वाले दोनों युवक शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव दुल्हेरा निवासी दीपक (22 वर्ष) पुत्र किरणपाल और पारस (22 वर्ष) पुत्र गोपाल थे। दोनों हम उम्र होने के चलते घनिष्ठ दोस्त थे और मुजफ्फरनगर के आईटीआई कॉलेज में पढ़ रहे थे, साथ ही सेना भर्ती की तैयारी भी कर रहे थे। मंगलवार शाम दोनों दोस्त दीपक की पल्सर बाइक पर परिजनों से शाकंभरी देवी प्रसाद चढ़ाने जाने के लिए कहकर निकले थे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सहारनपुर: वाहन चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार, रेलवे का टीटीई निकला सरगना
विज्ञापन
विज्ञापन

 
वहीं बुधवार शाम करीब पांच बजे दोनों के शव गांव दुल्हेरा में माजरा मार्ग स्थित दीपक के नलकूप पर पड़े मिले। दोनों के सीने में गोली मारकर उनकी हत्या की गई थी। उनकी पल्सर बाइक वहीं खड़ी मिली। दीपक का बैग भी मौके पर मिला, जिसमें उनके कपड़े व माता का प्रसाद था। मौके से दीपक का मोबाइल नदारद था, जबकि पारस का मोबाइल उसी के पास मिला। इसके साथ ही शवों के पास एक खोखा कारतूस भी पड़ा मिला। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। 

यह भी पढ़ें: कैसे हो डेंगू से मुकाबला: जांच किट ही नहीं, बागपत के जिला अस्पताल में इलाज के लिए भटक रहे मरीज

सूचना पर सीओ बुढ़ाना विनय गौतम थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और शव मोर्चरी भेजने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने घटना के खुलासे की मांग को लेकर पुलिस को शव नहीं उठाने दिए। सूचना पर एसएसपी अभिषेक यादव मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से वार्ता कर 24 घंटे में वारदात का खुलासा करने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत किया। अभी दोनों युवकों की हत्या के कारण का पता नहीं चल सका। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed