फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Vehicle theft gang busted in Saharanpur, five arrested including railways TTE

सहारनपुर: वाहन चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार, रेलवे का टीटीई निकला सरगना

Wed, 13 Oct 2021 04:22 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 13 Oct 2021 04:22 PM IST
सार

सहारनपुर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को एक बड़े वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश कर वाहन चोरी करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।  

विज्ञापन
Vehicle theft gang busted in Saharanpur, five arrested including railways TTE
Saharanpur Police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। यहां कोतवाली देहात थाना पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया गया किस गिरोह का सरगना रेलवे का टीटीई भी शामिल बताया गया है, जो अंबाला में तैनात है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सहारनपुर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को एक बड़े वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश किया। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि देहात कोतवाली थाना पुलिस ने विकल राणा उर्फ विक्की पुत्र नरेन्द्र निवासी बी-ब्लाक हकीकतनगर,  फरमान पुत्र  फुरकान निवासी डेरा इलाहीपुरा थाना सदर बाजार, सागर पुत्र सुरेश निवासी फ्रेंड्स कालोनी मल्हीपुर रोड थाना कोतवाली देहात, अजीम पुत्र नसीम निवासी शेखपुरा कदीम और सोबान उर्फ भोलू पुत्र इनाम निवासी शेखपुरा कदीम को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: लखीमपुर की घटना के विरोध में भाकियू तोमर का चक्का जाम, हाईवे पर लगी वाहनों की लंबी कतारें
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने बरामद वाहनों को खलासी लाइन रेलवे रोड व मोहल्ला चन्द्रनगर से चोरी करना स्वीकार किया गया है। इनके कब्जे से तीन स्कूटी, एक मोटरसाइकिल बरामद हुईं। वाहनों को चोरी करके सोबान कबाड़ी को बेचना भी स्वीकार किया है। पुलिस के अनुसार इस गिरोह का सरगना रेलवे विभाग में टीटीई की नौकरी करता है और अंबाला में तैनात है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed