फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Doctors of private hospitals oppose RTH bill

Muzaffarnagar News: निजी अस्पतालों के चिकित्सकों ने किया आरटीएच बिल का विरोध

Tue, 28 Mar 2023 06:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Mar 2023 06:09 PM IST
विज्ञापन
Doctors of private hospitals oppose RTH bill
आईएमए से जुड़े प्राइवेट अस्पतालों के चिकित्सकों ने डीएम कार्यालय पर दिया ज्ञापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जिले के निजी अस्पतालों के चिकित्सकों ने आरटीएच बिल का विरोध जताया। कलक्ट्रेट पहुंचकर राजस्थान के मुख्यमंत्री के नाम मांगपत्र डीएम अरविंद मल्प्पा बंगारी को सौंपा। तत्काल इस बिल को वापस लिए जाने की मांग उठाई।
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की अध्यक्ष डॉ. ललिता माहेश्वरी के साथ डॉक्टर मंगलवार को डीएम कार्यालय पर पहुंचे और आरटीएच बिल का विरोध किया। डॉ. ललिता ने कहा कि राजस्थान सरकार ने चिकित्सकों के खिलाफ असंवैधानिक आरटीएच बिल 2023 पारित कर दिया है। यह कानून निजी क्षेत्र में भी आपात स्थिति के दौरान सभी को मुफ्त इलाज का प्रावधान करता है। इसके तहत सभी चिकित्सकों को हर इमरजेंसी मरीज 24 घंटे देखने होंगे।
विज्ञापन

उन्हें दवा, उपचार और आवश्यकता पड़ने पर रेफर के दौरान एंबुलेंस सुविधा भी मुफ्त में मुहैया करानी होगी। बाद में सरकार अपने तय रेट के मुताबिक भुगतान करेगी। ऐसे में यह बिल स्वीकार नहीं है। बिल के विरोध में डॉक्टरों ने सोमवार को हाथ में काली पट्टी बांधकर विरोध किया था। राजस्थान के भी सभी चिकित्सक सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस मौके पर डॉ. गजराज सिंह, डॉ. प्रदीप, डॉ. ईश्वर चंद्रा समेत आईएमए से जुड़े कई चिकित्सक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed