फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Doctor Subhash Mishra's medical degree will be verified by the MCI

Muzaffarnagar News: एमसीआई से प्रमाणित कराई जाएगी चिकित्सक डॉ. सुभाष मिश्रा की डिग्री

Fri, 28 Aug 2026 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Doctor Subhash Mishra's medical degree will be verified by the MCI
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भोकरहेड़ी निवासी महिला की ऑपरेशन के बाद मौत के मामले में आरोपी चिकित्सक पर स्वास्थ्य विभाग ने जांच शुरू करा दी है। चिकित्सक डॉ. सुभाष मिश्रा पर हॉस्पिटल में प्रैक्टिस पर रोक के बाद स्वास्थ्य विभाग अब उनकी डिग्री और चिकित्सकीय पंजीकरण की जांच में जुट गया है। विभाग की ओर से एमसीआई लखनऊ कार्यालय को पत्र लिखकर चिकित्सक की डिग्री की जांच कराए जाने की प्रक्रिया शुरू की गई है।
भोपा थाना क्षेत्र के कस्बा भोकरहेड़ी निवासी महिला मुस्कान (25) की रुड़की रोड स्थित इंडियन मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल पर प्रसव के बाद हालत बिगड़ने से बुधवार को मौत हो गई थी। परिवार के लोगों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पहुंचकर हॉस्पिटल के ऑपरेशन थिएटर और लेबर रूम को सील करते हुए आरोपी चिकित्सक की प्रैक्टिस पर प्रतिबंध लगा दिया था। मामले की जांच कर रहे एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि चिकित्सक के पास एमबीबीएस डीएनबी की डिग्री बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ऑपरेशन और दिए गए उपचार के आधार पर चिकित्सक पर लगे लापरवाही के आरोपों की जांच चल रही है। इस बीच चिकित्सक की डिग्री की भी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed