{"_id":"63c925aa2efb87366a523e01","slug":"do-not-share-confidential-information-with-unknown-person-on-mobile-muzaffarnagar-news-c-14-1-85028-2023-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: बोर्ड परीक्षा की तैयारी एकाग्र मन से करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: बोर्ड परीक्षा की तैयारी एकाग्र मन से करें
विज्ञापन
विषय विशेषज्ञ बोले, सकारात्मक विचारों से शक्तिशाली बनता है मन
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। बोर्ड परीक्षा की तैयारी एकाग्र मन से करें। पाठ को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर याद करना चाहिए। लगातार 45 मिनट पढ़ने के बाद अधिकतम 10 मिनट का आराम अवश्य दें। हिंदी और संस्कृत जैसे विषयों में कवियों, लेखकों और पात्रों के चरित्र चित्रण व अन्य टॉपिक से संबंधित बिंदुवार चार्ट बनाकर याद करें। चार्ट को अध्ययन कक्ष में लटकाकर रखें। ऐसे चार्ट हर विषय में बनाए जा सकते हैं, जोकि परीक्षा से पहले दिन पूरे पाठ्यक्रम का रिवीजन करने में सहायक होंगे।
शिशु शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य कांता स्वरूप सिंघल ने बताया कि अच्छे स्वास्थ्य और अच्छे मस्तिष्क के लिए व्यायाम जरूरी है। मन को अच्छा रखने के लिए अच्छे विचार जरूरी है। इसलिए विद्यार्थियों को पढ़ाई के समय एकाग्रता रखनी चाहिए। यह कामयाबी के लिए मूल मंत्र है।
सीताशरण इंटर काॅलेज के सहायक अध्यापक गोविंद ने बताया कि जीव विज्ञान में प्रत्येक परिभाषा को समझे एवं चित्रों को बनाने का अध्ययन अवश्य करें। जीव विज्ञान में चित्रों का विशेष महत्व है।
विज्ञापन
कुंदकुंद जैन इंटर कॉलेज की अध्यापिका इंदू जैन ने बताया कि बोर्ड परीक्षा में छात्रों को उच्च अंक प्राप्त करने के लिए प्रश्नों के उत्तरों का रिवीजन करना चाहिए। ग्रामर का अच्छा अभ्यास करना, अनुवाद के नियमों को पुन: याद करना चाहिए।
जवाहर लाल नेहरू स्मृति इंटर कॉलेज रवापुरी सठेड़ी के हिंदी प्रवक्ता चंद्र मोहन शर्मा ने बताया कि बोर्ड परीक्षा की तैयारी के समय मन का शांत व खुश रहना अति आवश्यक है। बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए टाइम टेबल बनाएं, जिससे आप हर विषय को बराबर समय दे सकेंगे। जिस विषय की तैयारी कम है, उसे लिस्ट में प्राथमिकता दें।