{"_id":"6496f3dca1f82a47090dd324","slug":"do-not-sacrifice-in-the-open-celebrate-the-festival-with-peace-and-harmony-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-2358-2023-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: खुले में कुर्बानी न करें, शांति-सौहार्द से मनाएं पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: खुले में कुर्बानी न करें, शांति-सौहार्द से मनाएं पर्व
विज्ञापन
थाना प्रांगण में कांवड़ और ईद उल अजहा को लेकर शांति समिति की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
मीरापुर। थाना प्रांगण में कांवड़ और ईद उल अजहा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। उपजिलाधिकारी जानसठ अभिषेक कुमार और क्षेत्राधिकारी शकील अहमद ने कहा कि खुले में कुर्बानी न करें। कुर्बानी सिर्फ पूर्व में निर्धारित जगहों पर ही करें। अवशेष खुले में न फेंके। नगर पंचायत की ओर से अवशेष ले जाने के लिये गाडि़यों का प्रबन्ध किया जाएगा। गांवों में भी ऐसा ही किया जाएगा।
कांवड़ के लिये सीओ शकील अहमद ने बताया कि चार से 17 जुलाई तक रूट डायवर्जन रहेगा। कांवड शिविर संचालकों से कहा कि शिविर में बिजली, पानी, फर्स्ट एड बाक्स, व साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाएं। इस दौरान थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रवेन्द्र सिंह यादव, कस्बा प्रभारी संजय कुमार, चेयरमैन जमील मलिक, अधिशासी अधिकारी कमला कांत राजवंशी, प्रभारी पशु चिकित्सक डा. समीर बिंदल, नायब तहसीलदार, पूर्व प्रधान हाजी महबूब, गौरव त्यागी, पूर्व चेयरमैन नवीन सैनी, पूर्व चेयरमैन जहीर कुरैशी, मनोज मदान, प्रधान कैथोडा शमीम अहमद आदि लोग उपस्थित रहे।
--