फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   DM inspected the State Observation Home

डीएम ने राजकीय सम्प्रेक्षण गृह का किया निरीक्षण

Tue, 03 Aug 2021 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
DM inspected the State Observation Home
राजकीय सम्प्रेक्षण गृह किशोर का निरीक्षण करते डीएम चंद्रभूषण सिंह। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
डीएम ने राजकीय संप्रेक्षण गृह का किया निरीक्षण
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने आर्यपुरी स्थित राजकीय संप्रेक्षण गृह किशोर का निरीक्षण किया।
डीएम चंद्रभूषण सिंह ने किशोरों के शिक्षा, स्वास्थ्य, मनोरंजन, रहन सहन, खान-पान, साफ-सफाई, सुरक्षा, भवन एवं कोविड प्रोटोकॉल इत्यादि व्यवस्था का निरीक्षण किया। साथ ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीएम ने यहां निरुद्घ किशोरों के खान-पान की उचित व्यवस्था बनाए रखने, किशोरों के स्वास्थ्य की नियमित जांच कराने एवं किशोरों को शिक्षित करने के साथ-साथ कोविड से बचाव हेतु आवश्यक प्रबंध एवं सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के समय संस्था में 29 किशोर आवासित थे। राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) में न्यायालय के आदेशानुसार विधि का उल्लंघन करने वाले 18 वर्ष से कम आयु के किशोरों को आवासित कराया जाता है। निरीक्षण के समय संस्था प्रभारी आशाराम उपस्थित थे। निरीक्षण के समय नगर मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी मौहम्मद मुशफेकीन, विधि सह परिवीक्षा अधिकारी हेमलता, स्टॉफ नर्स सुविधा साहू, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर प्रिंस जैन और शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार त्यागी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed