फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   DM assurance encompass end

मुजफ्फरनगर में डीएम के आश्वासन पर आंगनबाड़ियों का धरना समाप्त

Mon, 10 Oct 2016 04:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला,मुजफ्फरनगर Updated Mon, 10 Oct 2016 04:23 PM IST
विज्ञापन
DM assurance encompass end
कलक्ट्रेट में धरनारत आंगनबाड़ी के बीच पहुंचे डीएम डीके सिंह। - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर में मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर लंबे समय से चल रहे आंगनबाड़ियों के धरने पर रविवार को डीएम डीके सिंह पहुंचे। डीएम ने आंगनबाड़ी के सामने ही निदेशक से बात की। लखनऊ में मिलने के लिए निदेशक ने 13 अक्तूबर की तारीख फाइनल करने की बात कही। आंगनबाड़ी का प्रतिनिधिमंडल निदेशक से लखनऊ जाकर मिलेगा। वहीं सभी आंगनबाडी बीएलओ का नियमित रुप से कार्य करेंगी। इस आश्वासन के बाद आंगनबाड़ी ने अपना धरना तब तक स्थगित कर दिया।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी अपनी मांगों को लेकर बीते 16 सितंबर से हड़ताल पर हैं तथा रोजाना डीएम कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। आंगनबाड़ी ने बीएलओ के कार्य का भी बहिष्कार कर रखा है। सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र सिंह के द्वारा मध्यस्थता कराए जाने के बाद रविवार को डीएम डीके सिंह कलक्ट्रेट में धरने पर बैठी आंगनबाड़ी के बीच पहुंचे। डीएम ने कहा कि वह आंगनबाड़ी की समस्या को समझते हैं। डीएम ने विभाग के निदेशक से बात की। निदेशक ने कहा कि वह आंगनबाड़ी के प्रतिनिधिमंडल से मिलने को तैयार हैं। समस्या के निदान के लिए गंभीरता से विचार होगा। मिलने की तिथि 13 अक्तूबर को फाइनल की जाएगी। डीएम ने कहा कि वह पूरे मामले के बीच में हैं। इस बीच आंगनबाड़ी ने कहा कि वह इस समय तो धरना समाप्त कर रही  हैं, लेकिन अगर मांग पूरी नहीं होती है तो वह फिर से आंदोलन शुरू कर देंगी। 
विज्ञापन

डीएम ने सभी आंगनबाड़ी से बीएलओ का कार्य करने की अपील की। वहीं सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि जिस आंगनबाड़ी कर्मी के पास वोट बनवाने, निरस्त करने आदि के फार्म है वह उन्हें पूरी तरह भरकर तहसील में जमा करा दें। काफी संख्या में आंगनबाड़ी मौजूद रही।       
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed