यूपी: उधार दिए रुपये वापस मांगे तो दोस्तों ने बेरहमी से की युवती की हत्या, गठरी में मिला था शव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएसपी अभिषेक यादव ने पुलिस लाइन में पत्रकारों को दिव्यांशी मर्डर के खुलासे की जानकारी दी। बताया कि पांच सितंबर को थाना भोपा क्षेत्र में ग्राम यूसुफपुर के जंगल में एक महिला का शव गठरी में बंधा मिला था। पोस्टमार्टम के बाद हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। 19 सितंबर को परिजनों ने महिला की पहचान दिव्यांशी उर्फ यतु पुत्री देवदत्त निवासी भागवत पुरा ब्रह्मपुरी, मेरठ के रूप में की।
वर्ष 2017 में दिव्यांशी के परिवार वालों ने उसकी दूसरी शादी करवा दी, मगर कुछ समय बाद ही सूरज और गौरव ने दिव्यांशी की दूसरी शादी भी छुड़वा दी थी। इसके बाद दिव्यांशी मेरठ में रहने लगी थी। गौरव और सूरज भी उसके अधिक संपर्क में आ गए थे। इसी दौरान दिव्यांशी वकालत करने के लिए दिल्ली चली गई, वहां पर उसे रुपयों की जरूरत पड़ी तो उसने सूरज और गौरव से अपने रुपये मांगे।
एसएसपी ने बताया कि गौरव और सूरज चार सितंबर 2019 को दिव्यांशी को लेकर अपने बेगमबाद, मेरठ स्थित कमरे में गए। वहां पर गौरव एवं सूरज ने दिव्यांगी की गला दबाकर हत्या कर दी। बाद में शव को यहां फेंक कर फरार हो गए। जांच पड़ताल के दौरान सूरज ढाका पुत्र भोपाल सिंह निवासी डिकोली थाना चांदीनगर जिला बागपत और गौरव पुत्र विनोद निवासी ग्राम सागरी थाना फुगाना जिला मुजफ्फरनगर के नाम प्रकाश में आए।
पुलिस ने गुरूवार सुबह एक हत्यारोपी सूरज ढाका को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कार, मृतका के शिक्षा संबंधी कागज, पहचान पत्र, आधार कार्ड को बरामद किया गया। उसे जेल भेज दिया गया, जबकि दूसरे हत्यारोपी गौरव की तलाश में पुलिस लगी है।