{"_id":"66775f46e21bf4e41508cee5","slug":"divisional-commissioner-sought-report-from-mda-vc-and-adm-finance-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-124681-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मंडलायुक्त ने एमडीए वीसी और एडीएम वित्त से मांगी आख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मंडलायुक्त ने एमडीए वीसी और एडीएम वित्त से मांगी आख्या
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण कार्यालय में फरियादी की पिटाई कराने के मामले और गलत तरीके से नक्शा पास करने के मामले की जांच शुरू हो गई है। मंडलायुक्त ह्रषिकेश भास्कर यशोद ने वीसी कविता मीणा और एडीएम वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार से एक सप्ताह में स्पष्ट आख्या मांगी है।
खालापार की रहने वाली रफत परवीन ने मामले की शिकायत की है। उनका कहना है कि पहली शिकायत तीन जनवरी को विभाग में की गई थी, जो पूर्वजों से मिली संपत्ति का बंटवारा हुए बगैर ही अवैध निर्माण करने की थी। 18 जनवरी को विभाग को जानकारी दी कि संपत्ति को लेकर न्यायालय में वाद विचाराधीन है।
आरोप है कि इसके बावजूद मकान नंबर 25 का मानचित्र स्वीकृत कर दिया गया। मामले की शिकायत लखनऊ की गई। इसके बाद एमडीए कार्यालय में उन्हें बुलाया गया। पीड़िता अपने बेटे साजिद के साथ पहुंची। आरोप लगाया कि वीसी ने अपने गनर और पीए को बुलाकर साजिद की उसकी मां के सामने ही पिटाई करा दी थी। इस मामले में सिविल लाइन थाने में भी शिकायत दी गई है। पीड़ित पक्ष ने मोबाइल तोड़ने का आरोप भी लगाया। साथ ही सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेने की मांग रखी थी। इस मामले की जांच मंडलायुक्त ह्रषिकेश भास्कर यशोद कर रहे हैं। उन्होंने वीसी और एडीएम वित्त एवं राजस्व से आख्या तलब कर ली है।