फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Disturbed by molestation, girl student is missing studies, family in panic

UP: छेड़छाड़ से परेशान छात्रा एक साल से नहीं गई कॉलेज, पुलिस का ढीला रवैया, दहशत में परिवार

Tue, 30 Aug 2022 05:42 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 30 Aug 2022 05:42 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर में एक सप्ताह पहले छात्रा के साथ गांव में छेड़छाड़ की गई। छात्रा व उसके भाई ने विरोध जताया तो भाई के साथ मारपीट की गई। दहशत के कारण छात्रा एक साल से कॉलेज नहीं गई है।

विज्ञापन
Disturbed by molestation, girl student is missing studies, family in panic
फुटेज में छेड़छाड़ का शिकार हुई युवती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में छेड़छाड़ से परेशान एक छात्रा की पढ़ाई छूट रही है। आरोपी युवक के डर की वजह से छात्रा कॉलेज नहीं जा रही है। दहशत बनाने के लिए आरोपी युवक ने छात्रा के दो भाइयों के साथ मारपीट भी की। पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया गया, लेकिन एक भी आरोपी को पकड़ा नहीं गया है। आरोपियों की हरकत से पूरा परिवार दहशत में है।

विज्ञापन


मामला नई मंडी क्षेत्र के एक गांव का है। गांव की रहने वाली एक छात्रा नई मंडी क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में पढ़ती हैं। एक सप्ताह पहले छात्रा के साथ गांव में छेड़छाड़ की गई। छात्रा व उसके भाई ने विरोध जताया तो भाई के साथ मारपीट की गई।
विज्ञापन


तहरीर देने पर पुलिस ने 23 अगस्त को मुकदमा दर्ज कर लिया, लेकिन आरोपी अभी तक पकड़े नहीं गए। परिजनों ने चार युवकों पर छात्रा के दो भाइयों के साथ मारपीट करने का भी आरोप लगाया है। घटना के बाद से छात्रा कॉलेज भी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: PHOTOS: आवारा पशुओं के आतंक, किसान की ली जान, तो कहीं हाईवे पर भिड़े सांड, जनता परेशान

प्रधानाचार्या ने जताई नाराजगी
कॉलेज की प्रधानाचार्या ने घटना पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि छात्रा के साथ एक साल से छेड़छाड़ की जा रही है। छात्रा बीते साल कॉलेज नहीं आई। इस वर्ष उसने संस्थागत पढ़ने की इच्छा जताई तो उसके साथ यह हरकत कर दी गई।

छात्रा को उसका भाई छोड़ने आया तो उसे बुरी तरह से पीटा गया। पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज किया है, लेकिन एक सप्ताह में भी कार्रवाई नहीं की। वहीं, चर्चा है कि एक बडे़ भाजपा नेता के दबाव के कारण पुलिस कोई कदम नहीं उठा रही है।

इस मामले में कॉलेज की प्रधानाचार्या ने जानकारी दी है। वह पुलिस से पूरे मामले की प्रगति रिपोर्ट लेकर एसएसपी को अवगत कराएंगे, मामले में सख्त कार्रवाई कराई जाएगी - रवि शंकर मिश्रा, अतिरिक्त सीओ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed