सरकार की उपलब्धियों के पत्रक बांटे
मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। जिला पंचायत सदस्य ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बसी खुर्द गांव में जाकर घर-घर संपर्क किया। संपर्क के दौरान उन्होंने सरकार की उपलब्धियों के पत्रक बांटे।
क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य ठाकुर रामनाथ सिंह कार्यकर्ताओं के साथ सोमवार को क्षेत्र के गांव बसी खुर्द में पहुंचे। उन्होंने विशेष अभियान के तहत घर-घर जाकर जन संपर्क किया। उन्होंने ग्रामीण परिवारों को सरकार की उपलब्धियों धारा 370, तीन तलाक, एक देश, एक राशन कार्ड व अयोध्या मंदिर आदि विषयों पर ग्रामीणों के साथ विचार साझा किए। सरकार की एक वर्ष उपलब्धियों का गुणगान किया। इस दौरान देवेश त्यागी, राहुल कुमार, मोहित त्यागी, प्रशांत त्यागी, विजेंद्र कश्यप, रोहित पाल व प्रभु दयाल बाल्मीकि आदि मौजूद रहे।