फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Dissatisfaction expressed over opening of some shops on weekly off day

Muzaffarnagar News: साप्ताहिक बंदी के दिन कुछ दुकान खुलने पर नाराजगी जताई

Sun, 09 Mar 2025 02:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Mar 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Dissatisfaction expressed over opening of some shops on weekly off day
फोटो
विज्ञापन


संवाद न्यूज़ एजेंसी

चरथावल। साप्ताहिक बंदी के दिन कुछ दुकान खुलने पर व्यापार मंडल ने नाराजगी जताई। शनिवार को थाना समाधान दिवस में प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष अनुज गर्ग के नेतृत्व में नायब तहसीलदार को ज्ञापन देकर जिलाधिकारी के आदेशों का पालन कराने की मांग की।



उन्होंने बताया कि कस्बे में अधिकांश दुकानदार डीएम के आदेशों को मानते हुए प्रतिष्ठान बंद कर रहे हैं, लेकिन बाजार कलां में कुछ दुकानदार श्रम विभाग में ऑनलाइन पंजीकरण कराने के बाद खुलेआम दुकान खोल रहे हैं। इससे दूसरे व्यापारियों में आक्रोश है। इस संबंध में दर्जनों व्यापारी नायब तहसीलदार एवं थाना प्रभारी से मिले। उन्होंने बताया कि कस्बे के बाजार कला, राजीव मार्केट, शिव चौक, कानून गोयान आदि में अधिकांश दुकानदार नियमानुसार प्रतिष्ठान बंद कर रहे हैं। बाजार कलां में कुछ दुकानदार रोज की तरह दुकान खोलकर नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं।
विज्ञापन


व्यापार मंडल ने एक ज्ञापन थाना समाधान दिवस में डीएम के नाम नायब तहसीलदार को सौंपा। कहा कि निर्धारित की गई साप्ताहिक बंदी के दिन कस्बे में बाजार पूर्णतया बंद हों। यदि कुछ दुकान खुलती हैं तो साप्ताहिक बंदी निरस्त की जाए। व्यापार मंडल के पदाधिकारी मनीष मित्तल, मनीष कुमार, विशाल गर्ग, शावेज अंसारी, मुन्तियाज, सलीम, अरशद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


----

इन्होंने कहा-
सहायक श्रम आयुक्त देवेश सिंह ने बताया कि डेढ़ गुना अधिक लाइसेंस शुल्क जमा करने के बाद पूरे सप्ताह दुकान खोल सकते हैं, लेकिन श्रम विभाग के नियमों का पालन करना सुनिश्चित करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed