फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Dispute over the custody of minor brother and sister who were angry with their mother

Muzaffarnagar News: मां से नाराज नाबालिग भाई-बहन की सुपुर्दगी को लेकर बना विवाद

Tue, 27 May 2025 02:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Dispute over the custody of minor brother and sister who were angry with their mother
-बच्चों ने आरोप लगाया था कि उनकी मां उनके साथ मारपीट करती है
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। तितावी क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले नाबालिग भाई-बहन की सुपुर्दगी को लेकर विवाद बना है। फिलहाल बाल कल्याण समिति मामले की जांच कर रही है। बच्चों को वन स्टाप सेंटर में रखा गया है।

दोनों भाई-बहन नाबालिग हैं। बहन की आयु 13 व भाई की 10 साल है, उनके पिता की मौत हो चुकी है। दोनों ने पांच दिन पहले चाइल्ड हेल्प लाइन पर शिकायत की थी। आरोप लगाया था कि उनकी मां उनके साथ मारपीट करती है। यह शिकायत बाल कल्यान समिति के पास भेज दी गई थी। समिति की टीम दोनों भाई-बहन को अपने साथ ले आई थी, उन्हें वन स्टाप सेंटर में रखा है।
विज्ञापन

समिति प्रभारी रीना पंवार ने बताया कि बच्चों ने अपनी मां की शिकायत की थी, जिस कारण दोनों को अपनी सुरक्षा में लिया है। बच्चों की मां ने बच्चों को किसी भी रिश्तेदार की सुपुर्दगी में देने से मना करते हुए अपनी सुपुर्दगी में देने की मांग की। वहीं, बच्चों की बुआ व उनका बेटा आया था। बताया कि दोनों बच्चे काफी समय तक दो बुआओं के पास रहे हैं। उनमें मां के प्रति गुस्सा है, इसलिए दोनों को उनकी सुपुर्दगी में दिया जाए ताकि वह उनकी परवरिश कर सकें। समिति प्रभारी ने कहा कि प्रथम हक मां का बनता है। मामले की जांच की जा रही है, अधिकारियों से वार्ता कर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed