फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Dharni dhasai dhar dhav prachanda, then sir hati prabhu krit dui khanda

धरनि धसइ धर धाव प्रचंडा, तब सर हति प्रभु कृत दुइ खंडा

Wed, 05 Oct 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Oct 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Dharni dhasai dhar dhav prachanda, then sir hati prabhu krit dui khanda
राजकीय कालेज के मैदान में रावण का पुतला का हुआ दहन। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
जल उठा बुराई का प्रतीक रावण
विज्ञापन

- 08 स्थानों पर हुआ शहर में रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतलों का दहन
- जीआईसी के मैदान में हुआ मुख्य कार्यक्रम, लोगों में अलग ही उत्साह दिखाई दिया
- केंद्रीय राज्यमंत्री और राज्यमंत्री राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल शामिल हुए
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। धरनि धसइ धर धाव प्रचंडा। तब सर हति प्रभु कृत दुइ खंडा।। अर्थात रावण का धड़ प्रचंड वेग से दौड़ता है, जिससे धरती धंसने लगी। तब प्रभु ने बाण मारकर उसके दो टुकड़े कर दिए। इसी के साथ ही असत्य पर सत्य की जीत का पर्व विजयदशमी धूमधाम से मनाया गया। शहर में आठ स्थानों पर रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतलों का दहन किया गया।
मुख्य आयोजन राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में हुआ। रावण, कुंभकरण, मेघनाद के पुतलों का दहन हुआ। रावण दहन के लिएराम ने रिमोट का बटन दबाया और रावण जल उठा। इससे पहले कलाकारों ने भव्य प्रस्तुति की। राम-रावण के युद्ध की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान, राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, डीएम सीबी सिंह, एसएसपी विनीत जायसवाल शामिल हुए। कार्यक्रम में सतीश गोयल, दिनेश गर्ग, अचिंत मित्तल आदि रहे। आयोजन में प्रवीण खेडा, विनोद, अशोक डोगरा, सुमित, रमेश मल्होत्रा, सुरेश, पुरूषोत्तम आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन

पटेलनगर नई मंडी में रावण दहन के वक्त केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान, राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, उद्यमी भीम सेन कंसल मुख्य रूप से मौजूद रहे। अनिल ऐरन, सुरेंद्र मंगल, ब्रिजेश मित्तल, विनय मित्तल, विकल्प जैन आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडी गर्ल्स इंटर कॉलेज गांधी कॉलोनी में भी दशहरे मेले का भव्य आयोजन हुआ। राम-रावण युद्ध का मंचन भी हुआ। आयोजन में अनिल धमीजा, अमरलाल, राज बाठला, राकेश हुडिया, पवन छाबड़ा, विजय वर्मा, प्रेमी छाबड़ा, विवेक चुग, राकेश ढींगड़ा, सुनील ग्रोवर, घनश्याम, भवानी, सुरेंद्र ईश पुजानी, तरण कक्कड़, प्रिंस अनेजा, भगवान दास, गोपाल भाटिया, हरिकिशन गुलाटी आदि रहे।

नई मंडी में रेलवे लाइन के निकट रामलीला मैदान में दशहरे का पर्व मनाया गया। आयोजन में अध्यक्ष संजय मित्तल, मंत्री अशोक गर्ग, कोषाध्यक्ष आदित्य भरतिया, राजीव अग्रवाल, बृजगोपाल छारिया, डॉ प्रदीप जैन, संजय जिंदल, अभिषेक कुच्छल, विदित गुप्ता, मनोज मोदी, राजेश गोयल, रवि गोयल, कुलदीप शर्मा, अचिंत मित्तल आदि रहे। इंदिरा कालोनी, रामपुरी, रामलीला टिल्ला में भी दशहरे का मेला आयोजित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed