{"_id":"60e735868ebc3ec2061da497","slug":"dharna-to-demand-financial-aid-muzaffarnagar-news-mrt546471488","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्थिक सहायता की मांग को दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्थिक सहायता की मांग को दिया धरना
विज्ञापन
आर्थिक सहायता की मांग के लिए धरना
मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। कुरथल बिजलीघर के घायल हुए संविदा कर्मचारी के परिवार के लिए आर्थिक सहायता की मांग को लेकर ग्रामीणों व भारतीय किसान मजदूर संगठन के पदाधिकारियों ने धरना दिया। सूचना पर पहुंचे विधायक व विभाग के एक्सईएन ने आर्थिक सहायता का आश्वासन दिया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव कुरथल के बिजलीघर पर तैनात संविदा कर्मचारी राजकुमार छह जुलाई को महेलजना गांव में ट्रांसफार्मर पर अर्थ का तार ठीक कर रहा था। इसी दौरान करंट आने से वह झुलस गया। गंभीर हालत में उसे चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। ग्रामीणों ने बताया कि दिल्ली चिकित्सालय में राजकुमार की हालत गंभीर है। पीड़ित परिवार के लिए आर्थिक सहायता की मांग को लेकर ग्रामीणों व भारतीय किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूरण सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ बिजलीघर पर धरना दिया।
सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक उमेश मलिक, विभाग के एक्सईएन व अन्य अधिकारियों के साथ धरना स्थल पर पहुंचे। विधायक व अधिकारियों ने आर्थिक सहायता देने का आश्वासन दिया। एक्सईएन ने कहा कि विभाग द्वारा दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। उसके इलाज का खर्चा विद्युत निगम के अधिकारी वहन करेंगे। सरकार से भी पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलवाई जाएगी। अधिकारियों के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ। इस मौके पर ओमीलाला, अनिल सिंह राणा, कृष्ण कुमार, परब सिंह, फिरोज राणा, अंकित, रामपाल व सतीश आदि मौजूद रहे।