{"_id":"69139b5fe6f135222907c1f5","slug":"dharna-at-ssp-office-due-to-non-disclosure-of-robbery-incident-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-158394-2025-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: डकैती की घटना का खुलासा न होने पर एसएसपी कार्यालय पर धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: डकैती की घटना का खुलासा न होने पर एसएसपी कार्यालय पर धरना
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। भाकियू सेवक के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक सोम ने बुढ़ाना के गांव कुरथल में तीन घरों में डकैती की घटनाओं के खुलासे की मांग कर एसएसपी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ धरना दिया। एसएसपी ने कार्रवाई के लिए पुलिस की दो टीम गठित की हैं।
मंगलवार दोपहर एसएसपी कार्यालय पर पहुंचे कार्यकर्ता धरना देकर बैठ गए और नारेबाजी की। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने मामले की जानकारी ली। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि बुढ़ाना के गांव कुरथल में 23 अक्तूबर को तीन घरों में डकैती की घटना की गई थी। बदमाशों ने पड़ोसी लोगों के घरों के बाहर के कुंडे बंद कर दिए थे। तीनों घरों में 15 से 20 लाख रुपये का माल लूटा गया था। पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। एसएसपी ने एसपी देहात आदित्य बंसल के नेतृत्व एसओजी व बुढ़ाना कोतवाली पुलिस की दो टीम गठित कर कार्रवाई के आदेश दिए। एसएसपी ने बताया कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। इस दौरान सतीश कुशवाला, अजय ठाकुर, बबलू सोम, विनीत त्यागी, राकेश राजपूत आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।