{"_id":"634b07e4a05b1e551073fff9","slug":"dharamveer-was-killed-in-a-dispute-over-cutting-a-doll-muzaffarnagar-news-mrt609761295","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोल काटने के विवाद में की गई थी धर्मवीर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डोल काटने के विवाद में की गई थी धर्मवीर की हत्या
विज्ञापन
खतौली पुलिस हिरासत में किसान की हत्या का आरोपी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खतौली। कोतवाली क्षेत्र के गांव पलड़ी में किसान धर्मवीर सैनी की हत्या डोल काटने को लेकर हुए विवाद में की गई थी। आरोपी पड़ोसी किसान को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पलड़ी निवासी अर्जुन सैनी ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया था कि उसके पिता धर्मवीर सैनी से पड़ोसी किसान पवन उनकी डेढ़ बीघा जमीन खरीदना चाहता था। उसके पिता ने जमीन बेचने से मना कर दिया था। आरोपी पवन ने उनके खेत में जाने वाले पानी को भी बंद कर दिया था। बृहस्पतिवार को उसके पिता धर्मवीर सैनी की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद हत्या के आरोपी पवन की तलाश में लग गई थी।
पुलिस ने आरोपी पवन को याहियापुर तिराहे से हिरासत में लिया। पुलिस पूछताछ में हत्यारोपी पवन ने बताया कि मृतक धर्मवीर ने उसे डेढ़ बीघा जमीन नहीं दी थी। जिस कारण मनमुटाव चल रहा था। वह 13 अक्तूबर को अपने खेत में गन्ने की पत्ती व अगोला उतार रहा था। इसी दौरान धर्मवीर ने आकर फावड़े से डोल काटनी शुरू की। डोल काटने से मना करने पर कहासुनी हो गई। जिसके बाद दोनों मारपीट हुई। हत्यारोपी ने फावड़े से धर्मवीर सैनी पर प्रहार किया, जिससे उसकी मौत हो गई।