{"_id":"5fbd54b98ebc3e74f5620edf","slug":"devotthan-ekadashi-today-it-will-ring-a-lot-muzaffarnagar-news-mrt5125382134","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवोत्थान एकादशी आज, खूब बजेगी शहनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवोत्थान एकादशी आज, खूब बजेगी शहनाई
विज्ञापन
देवत्थान एकादशी पर शादी के लिए रंगीन रोशनी से सजा भोपा रोड पर बारात घर।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
देवोत्थान एकादशी आज, खूब बजेगी शहनाई
मुजफ्फरनगर। देवोत्थान एकादशी पर बुधवार यानि आज से मांगलिक कार्यक्रम शुरू होंगे। शहर में ही बैक्वेंट हाल, बरातघर, धर्मशाला शादी के लिए बुक है। गली और मोहल्लों में भी टेंट लगा कर शादियां की जाएगी। ऐसे में संभल कर निकलना होगा, क्योंकि शादी, बरात, घुड़चढ़ी और वाहनों की भरमार के कारण यातायात व्यवस्था पर भी असर पड़ेगा। हालांकि शासन ने शादी में केवल 100 आदमी शामिल होने के आदेश दिए हैं।
कोरोना काल में लॉकडाउन के चलते मार्च से लेकर अब तक बहुत कम शादी विवाह हुए। अब देवोत्थान एकादशी से शादी का सीजन प्रारंभ हो रहा है। इस दिन अनसूझ मुहूर्त के कारण जनपद में सैकड़ों शादी होने की उम्मीद है। शहर में ही बुधवार को देवोत्थान एकादशी पर शादी के लिए बैंक्वेट हाल, बरातघर, धर्मशाला, होटल आदि में बुकिंग है। इसके अलावा लोगों ने घरों में गलियों और मोहल्लों में भी टेंट लगा कर शादी का इंतजाम कर रखे है। करीब डेढ़ सौ शादी समारोह शहर में होने का अनुमान है।
इन मार्गों पर लग सकता है जाम
मुजफ्फरनगर। शहर में भोपा रोड, जानसठ रोड, गांधी कॉलोनी रोड, रुड़की रोड, सरकुलर रोड, मेरठ रोड पर सबसे अधिक बैंक्वेट हाल है। सभी में बुक है। अधिकांश के पास वाहन पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। सड़कों पर ही वाहन खड़े होंगे। बरात निकलेगी और घुडचढ़ी भी होगी, ऐसे में इन मार्गों पर जाम लगने की संभावना अधिक है। उधर, टीएसआई अभिमन्यु सिंह ने बताया कि बुधवार को दिन और रात में काफी शादी समारोह होंगे। ऐसे में प्रयास रहेगा कि वाहनों के कारण जाम की समस्या न बने, इसके लिए कर्मचारियों को ड्यूटी पर लगाया गया है। यदि किसी ने सड़कों पर वाहनों की पार्किंग कर यातायात व्यवस्था में व्यवधान पैदा किया तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
लोगों को रोजगार मिलेगा
मुजफ्फरनगर। कोरोना काल में मंदी की मार झेल रहे लोगों को शादी के सीजन से रोजगार मिलेगा। हालांकि अब भी कई बंदिश है तथा कोरोना का साया शादी विवाह में मंडरा रहा है। फिर भी सीजन शुरू होने से बैंक्वेट हाल, कैटरिंग, लाइट, हलवाई, वेटर, फोटोग्राफर, घोड़ा बग्गी और बैंड बाजे वालों को रोजगार मिलेगा।
कोविड नियमों का पालन किया जाएगा
मुजफ्फरनगर। शादी समारोह के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना जरूरी है। मुजफ्फरनगर बैंक्वेट हाल एवं होटल एसोसिएशन के महामंत्री पंकज जैन ने बताया कि शहर में 78 बैंक्वेट हाल, 10 धर्मशालाएं, छह बरात घर है। सभी को कोविड से बचने के लिए नियमों का पालन करने के लिए कहा गया है। हर स्थान पर सैनिटाइज, मास्क और थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था की गई है। आशीर्वाद बैंक्वेट हाल के मालिक राकेश कंसल कहते हैं कि लॉकडाउन के बाद देवोत्थान एकादशी शादी के लिए सबसे बड़ा पर्व है। इससे सभी को रोजगार की आस है। हालांकि शासन के नए नियम से परेशानी हुई है।
शादी के लिए अनुमति लेना जरूरी नहीं
मुजफ्फरनगर। शासन ने शादी समारोह में अधिकतम 100 लोगों के शामिल होने के आदेश दिए है। इसके लोग एसडीएम और एडीएम के यहां से अनुमति लेने लगे। जिससे उनके यहां भीड़ लगने लगी। इस पर प्रशासन ने शादी के लिए अनुमति लेने की अनिवार्यता को खत्म कर दिया। एडीएम वित्त आलोक कुमार ने बताया कि शादी के लिए अनुमति लेना अनिवार्य नहीं है, लेकिन शासन की गाइडलाइन का पालन करना जरूरी है। ऐसा नहीं करने वालों पर कार्रवाई होगी।