फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Devotional celebration of Muni Suvratnath Vidhan was organized

Muzaffarnagar News: मुनि सुव्रतनाथ विधान का किया भक्तिमय आयोजन

Sat, 10 Feb 2024 05:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Feb 2024 05:43 PM IST
विज्ञापन
Devotional celebration of Muni Suvratnath Vidhan was organized
फोटो समाचार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

खतौली। बड़ा बाजार स्थित शांतिनाथ जैन मंदिर में धर्म प्रेमियों ने मुनि सुव्रतनाथ विधान का भक्ति के साथ आयोजन किया।

प्रात: विशेष शांति धारा, जिनेंद्र भगवान का अभिषेक किया गया। भक्तों ने पवित्र मंत्रों का वाचन करते हुए अर्घ्य समर्पित किए। इस दौरान मुनि सुव्रतनाथ के भक्तों ने जय घोष किया। इस पावन अवसर पर धर्म चर्चा में विभा जैन ने बताया कि मुनि सुव्रतनाथ जैन धर्म के 20वें तीर्थाकंर हैं। शांतिनाथ मंदिर में मुनि सुव्रतनाथ की मनोहारी प्रतिमा विराजमान है। शनिवार को तीर्थांकर भगवान की पूजा अर्चना विशेष फलदायक होती है। इनके मंत्र और दर्शन से शनि का दोष समाप्त हो जाता है। मुनि सुव्रतनाथ का जाप करना चाहिए। मुनि सुव्रतनाथ का चिह्न कछुआ है। इनके शासनकाल में राज गृही विश्व प्रसिद्ध धर्मनगरी बन गई थी। इन्होंने राज गृही के नील वन में दीक्षा ग्रहण की। इस मांगलिक अवसर पर बल्लू सर्राफ, ऋषभ, विभा, ममता, मीनू, सुधा, बेबी, शैली, सविता, मुस्कान, मनीषा, उमा, मनोज, टोनी, आकिल, संजय मुखिया, पवन, बॉबी, उज्जवल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed