{"_id":"623cb81ba86630460c257582","slug":"devotees-gathered-to-offer-prasad-in-the-fair-organized-at-sheetla-mata-temple-devband-news-mrt581689055","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीतला माता मंदिर पर आयोजित मेले में प्रसाद चढ़ाने उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीतला माता मंदिर पर आयोजित मेले में प्रसाद चढ़ाने उमड़े श्रद्धालु
देवबंद में शीतला माता मंदिर पर मेले में प्रसाद चढ़ाते श्रद्धालु
- फोटो : DEVBAND
Link Copied
शीतला माता मंदिर पर आयोजित मेले में प्रसाद चढ़ाने उमड़े श्रद्धालु
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। कुटी रोड स्थित शीतला माता मंदिर पर बृहस्पतिवार को भव्य मेला आयोजित किया गया। इसमें आसपास के साथ ही दूरदराज से बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने माता शीतला से परिवार में सुख-समृद्धि और बच्चों की लंबी उम्र की कामना की।
शीतला माता जीर्णोद्धार समिति के अध्यक्ष निरंजन भगत और सचिव बालकराम भगत ने बताया कि चैत्र मास में कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को प्रतिवर्ष शीतला माता मंदिर पर भव्य मेला आयोजित किया जाता है। बृहस्पतिवार को आयोजित मेले में सुबह से ही श्रद्धालु मंदिर में पहुंचने शुरू हो गए थे। श्रद्धालुओं ने माता से अपने परिवार की सुख-समृद्धि और बच्चों की लंबी उम्र की कामना की। इस दिन श्रद्धालुओं द्वारा माता शीतला को बासी भोजन का भोग लगाया जाता है। इस कारण शीतला अष्टमी से एक दिन पहले ही भोग तैयार कर लिया जाता है। श्रद्धालुओं ने मां को पूड़ी, मीठे पूड़े और चने की दाल आदि का भोग लगाया। उधर, मेले के मद्देनजर मंदिर पर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने से समिति पदाधिकारियों में रोष रहा। अध्यक्ष निरंजन भगत ने बताया कि उन्होंने दो दिन पूर्व पुलिस अधिकारियों को पत्र के माध्यम से मेले के दिन मंदिर पर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था कराने की मांग की थी। लेकिन प्रशासन ने पुलिस की कोई व्यवस्था नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।