फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Devendra's body was found on the roadside

जोहरा के देवेंद्र का शव सड़क किनारे मिला

Sat, 07 Mar 2020 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Devendra's body was found on the roadside
जोहरा के देवेंद्र का शव सड़क किनारे मिला
विज्ञापन

मंसूरपुर। सड़क किनारे मिले शव की शिनाख्त गांव जोहरा के देवेंद्र के रूप में हुई। शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने जांच में माना कि देवेंद्र की मौत सड़क हादसे में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

शुक्रवार सुबह गांव जोहरा के पास ही सड़क के किनारे एक युवक का शव पड़ा मिला। शव मिलने से ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने शव मिलने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस शव की ग्रामीणों से पहचान कराई। शव की पहचान गांव जोहरा के ही रहने वाले 34 वर्षीय देवेंद्र पुत्र सोहनवीर के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि मृतक गांव में ही मजदूरी करता था। मृतक देवेंद्र तीन दिन से अपनी रिश्तेदारी में चंडीगढ़ गया हुआ था। पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार रात को वह चंडीगढ़ से वापस लौटा होगा। गांव के पास ही किसी अज्ञात वाहन से टकराने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed