फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Dev and Riya first in yogasana competition

योगासन प्रतियोगिता में देव शर्मा और रिया पाल प्रथम

Sun, 03 Apr 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Dev and Riya first in yogasana competition
तीन दिवसीय योग एवं चरित्र निर्माण शिविर के समापन पर सम्मानित प्रतिभागी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। भारतीय योग संस्थान के जिला प्रधान राज सिंह पुंडीर ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। योग एक सुखी जीवन जीने की कला है। योग करने से बालकों का शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक विकास होता है। बालक वर्ग की योगासन प्रतियोगिता में देव शर्मा और बालिका वर्ग मेें रिया पाल प्रथम रहीं।
विज्ञापन

ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल में चल रहे तीन दिवसीय योग एवं चरित्र निर्माण शिविर का समापन हो गया। बालक और बालिकाओं की अलग-अलग योगासन प्रतियोगिता भी कराई गई। बालक वर्ग में देव शर्मा प्रथम, वरुण द्वितीय और आदित्य राणा तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में रिया पाल प्रथम, सोफिया सैफी द्वितीय और कनक तृतीय स्थान पर रही। चौधरी वीर सिंह का सहयोग रहा।
विज्ञापन

समापन पर पुंडीर ने कहा कि अच्छे गुणवान, चरित्रवान व सदाचारी बच्चे ही परिवार समाज और राष्ट्र का धन होते हैं। योग शिक्षक दिनेश बालियान ने कहा कि उत्तम संस्कारों से व्यक्ति महान बनता है और उत्तम संस्कार हमें अच्छे माता-पिता और गुरु से मिलते हैं। योग प्रशिक्षक अंकुर मान ने बच्चों को सूर्य नमस्कार आसन ताड़ासन योग मुद्रा आसन उष्ट्रासन धनुरासन चक्रासन हलासन और मत्स्यासन कराएं। भारतीय योग संस्थान के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने अनुलोम विलोम कपालभाति और भ्रामरी प्राणायाम कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed