फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Deputy director found flaws in composite school

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - कंपोजिट विद्यालय में डिप्टी डायरेक्टर को मिलीं खामियां

Sun, 19 Nov 2023 01:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Sun, 19 Nov 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
Deputy director found flaws in composite school
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। खुब्बापुर थप्पड़ कांड के पीड़ित छात्र के प्रवेश प्रकरण को लेकर मुजफ्फरनगर पहुंचे डिप्टी डायरेक्टर ने एक कंपोजिट विद्यालय का भी निरीक्षण किया। विद्यालय में मिलीं खामियों पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। साथ ही बीएसए को विद्यालय में नोटिस भेजने का आदेश दिया।

खुब्बापुर गांव के पीड़ित छात्र का प्रवेश कराने के बाद डिप्टी डायरेक्टर राजेंद्र सिंह, परियोजना विशेषज्ञ गुरमिंदर सिंह ने शनिवार को कंपोजिट विद्यालय मखियाली में औचक निरीक्षण किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं के पठन-पाठन, पंजीकृत विद्यार्थियों की संख्या, शिक्षक-शिक्षिकाओं की उपस्थित सहित अन्य व्यवस्थाओं को परखा। इस दौरान उन्हें साफ-सफाई और पठन-पाठन में कई तरह की खामियां मिलीं। डिप्टी डायरेक्टर राजेंद्र सिंह ने बताया कि विद्यालय में 22 शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद हैं और 541 पंजीकृत छात्र-छात्राएं हैं। इनमें से उन्हें 349 विद्यार्थी उपस्थित मिले। साफ-सफाई भी सही नहीं मिली। विद्यालय में बड़ी-बड़ी घास देखी गई।
विज्ञापन

जब उन्होंने कक्षा सात में छात्र-छात्राओं से विज्ञान विषय के प्रश्न पूछे तो वह संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके। उन्होंने विद्यार्थियों से मार्जन सूत्र, बेरियम सूत्र और भाप से जलन का कारण सहित अन्य सवाल पूछे थे, जिनका उत्तर छात्र नहीं दे सकें। इसी के साथ विद्यार्थियों की कॉपी भी शिक्षकों ने सही तरह से नहीं जांची थीं। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई। डिप्टी डायरेक्टर राजेंद्र सिंह ने बीएसए शुभम शुक्ला को विद्यालय के प्रधानाध्यापक को नोटिस भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed