फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Deoband CHC struggling with shortage of doctors

देवबंद में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी से जूझ रही सीएचसी

Sat, 13 Feb 2021 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Deoband CHC struggling with shortage of doctors
चिकित्सकों की कमी से जूझ रही देवबंद सीएचसी
विज्ञापन

देवबंद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिकित्सकों की कमी से जूझ रहा है। अस्पताल में कई चिकित्सकों के पद लंबे समय से खाली पड़े हैं।
100 बेड की देवबंद सीएचसी में वर्तमान में सिर्फ तीन चिकित्सक हैं। अस्पताल में लंबे समय से आर्थोपैडिक सर्जन, जनरल सर्जन, महिला चिकित्सक, एनीथिशिया, रेडियोलॉजिस्ट, फिजिशियन और लैब टैक्नीशियन के पद खाली हैं। इतना ही नहीं गंभीर मरीजों के उपचार की भी अस्पताल में व्यवस्था नहीं है। दुघर्टना में गंभीर मरीजों को जिला अस्पताल या फिर हायर सेंटर रेफर करना मजबूरी रहती है। अस्पताल में ब्लड यूनिट तो बनाई गई, लेकिन उसका मरीजों को अब तक फायदा नहीं मिला। अस्पताल सूत्रों के अुनसार महिला अस्पताल में दो महिला चिकित्सकों के पद हैं लेकिन वर्तमान में खाली पड़े हैं। इनके अलावा रणखंडी सीएचसी तथा जड़ोदाजट व कुरड़ी पीएचसी पर भी चिकित्सकों के पद खाली पड़े हैं, जिससे गरीब लोग निजी चिकित्सकों से महंगा इलाज करवाने को मजबूर हैं। अधिवक्ता मनोज सिंघल, सेठ कुलदीप कुमार, विवेक तायल, चौधरी ओमपाल सिंह व हाजी हनीफ आदि ने सरकार से देवबंद सीएचसी में विशेषज्ञ चिकित्सकों के खाली पड़े पदों को शीघ्र भरने की मांग की है। अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन लगी है लेकिन विशेषज्ञ के अभाव में धूल फांक रही है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. इंद्राज सिंह ने बताया कि सीएचसी में खाली पड़े चिकित्सकों के पदों को भरने के लिए लगातार पत्राचार किया जा रहा है। उम्मीद है कि जल्द इस समस्या से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed