फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Dense fog, cold winds

घने कोहरे, ठंडी हवाओं के चलते जनजीवन प्रभावित      

Sun, 11 Dec 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Sun, 11 Dec 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
Dense fog, cold winds
कोहरे में गुजरते वाहन। - फोटो : अमर उजाला
घने कोहरे की चादर रविवार को दोपहर तक रही। वाहनों की रफ्तार थम गई। आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित रहा। बाजारों और यातायात व्यवस्था पर कोहरे का सीधा असर पड़ा। बाजारों की हालत यह है कि दोपहर तक कोहरे के कारण खुल ही नहीं पा रहे हैं।      
विज्ञापन


छह दिन से मौसम में आए बदलाव के चलते घना कोहरा लगातार बना हुआ है। लोगों की सुबह ही अब दस-ग्यारह बजे हो रही है। रविवार को कोहरे का असर दोपहर तक रहा। कोहरे के साथ चल रही ठंडी हवाओं ने जन जीवन को प्रभावित कर दिया है। कोहरे के कारण दोपहर तक सड़कों पर अंधेरा छाया रहा। सुबह के समय सड़के पानी से भीगी दिखाई दी।
विज्ञापन


कोहरे के चलते सड़कों पर बारिश जैसे हालात थे। स्कूलों की छुट्टी होने के कारण बच्चे भी कोहरे का लाभ उठाकर देर तक सोये। बाजारों में रविवार को दोपहर को जाकर चहल-पहल शुरू हुई। शाम ढलते ही फिर से लोगों को ठंड ने जकड़ लिया और बाजार भी जल्द बंद हो गए। कोहरे का असर बस अड्डों और रेलवे स्टेशन पर भी  दिखाई दिया। कोहरे के अंधेरे में हादसों से बचने के सड़क पर वाहनों की संख्या कम रही।       
विज्ञापन
विज्ञापन


नौचंदी आठ और छत्तीसगढ़ 12 घंटे लेट  
दिल्ली वाया मेरठ-सहारनपुर रेलवे लाइन पर ट्रेनों के कैंसिल होने का सिलसिला शुरू हो गया है। लंबी दूरी की ट्रेन ठंड का शिकार हो गई हैं। उज्जैनी और सुपर अप-डाउन में 17 दिसंबर से रद्द होने का ऐलान हुआ है। वहीं, नौचंदी लगातार देर से आ रही है। कमोवेश यही स्थिति छत्तीसगढ़ की भी है। ट्रेनों का आवागमन बेपटरी होने से मुसीबतें बढ़ गई है।

पिछले एक सप्ताह से ट्रेनों का समय मौसम की भेंट चढ़ गया है। कोहरे और धुंध ने अप-डाउन दोनों स्थानों से आने वाली ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। नौचंदी सहारनपुर से राइट टाइम करने के लिए पांच अतिरिक्त कोच लगाकर यात्रियों को राहत जरूर दी गई, मगर अप में स्थिति जस की जस बनी है। रविवार को भी नौचंदी अप में साढ़े आठ घंटे लेट आई। छत्तीसगढ़-बिलासपुर के भी तेवर कम नहीं है। तीन दिन से यह गाड़ी 12 घंटे लेट है।

शनिवार को साढ़े 12 घंटे लेट मुजफ्फरनगर पहुंची। रात की गाड़ियां दोपहर तो सुबह की गाड़ियां शाम को आने से यात्रियों को परेशानियां हो रही है। शालीमार एक्सप्रेस पांच घंटे, इंदौर एक्सप्रेस दो घंटे, सुपर फास्ट ढाई घंटे, गोल्डन टेंपल चार घंटे, शताब्दी एक घंटे से अधिक समेत अन्य ट्रेनें भी एक से तीन घंटे के बीच लेट रही है।


उधर, उज्जैनी और सुपर फास्ट को भी रेलवे बोर्ड ने कैंसिल करने की घोषणा कर दी है। यह दोनों ट्रेने अप और डाउन में 17 दिसंबर से 15 जनवरी तक रद्द रहेंगी। 64557, 54558 हजरत निजामुद्दीन-अंबाला पैसेंजर पहले ही रद्द चल रही है। इससे आम यात्रियों को मुसीबत हो गई है। दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ, नोएडा जॉब करने वाले यात्रियों ट्रेनें लेट होने से हलकान हो गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed