फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Demonstration of the people of Ganeshpur and Shikshak Nagar angry due to the closure of the road

Muzaffarnagar News: रास्ता बंद होने से नाराज गणेशपुर व शिक्षक नगर के लोगों का प्रदर्शन

Sun, 18 Dec 2022 11:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Dec 2022 11:08 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of the people of Ganeshpur and Shikshak Nagar angry due to the closure of the road
रास्ता बंद होने से नाराज गणेशपुर व शिक्षक नगर के लोगों का प्रदर्शन
विज्ञापन

देवबंद। जल निकासी एवं रास्ता बंद होने से नाराज शिक्षक नगर और गणेशपुर कॉलोनी के लोगों ने प्रदर्शन कर अपने गुस्से का इजहार किया। लोगों ने चेतावनी दी यदि उनकी समस्या का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो वह निकाय चुनाव का तो बहिष्कार करेंगे। साथ ही पलायन करने को भी मजबूर होंगे।

गणेशपुर कॉलोनी, शिक्षक नगर से सटी हुई है। जिसमें आने-जाने का एक ही रास्ता है। कॉलोनी निवासी धर्मेश कुमार ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने कॉलोनी के पानी की निकासी का रास्ता बंद कर दिया है। सड़क भी नहीं बनने दे रहे हैं। इससे कीचड़ फैला रहता है। किसी तरह का कोई वाहन आ जा नहीं पा रहा है। आरोप है कि रास्ते पर दीवार बनाकर इसे पूरी तरह ही बंद करने का प्रयास किया गया। कहीं पर भी उनकी कोई सुनवाई नही हो रही है। अब मजबूरन होकर उन्हें अपने मकान पर बिकाऊ होने का बोर्ड लगाना पडे़गा। महिला राशि वर्मा का कहना है कि यहां स्कूल कैब और दूधवाला भी नहीं आ सकता है। जिससे उनका जीवन दुश्वार हो गया है। अजय गर्ग व अश्वनी त्यागी ने कहा कि अगर प्रशासन ने जल्द समस्या का समाधान नहीं कराया तो निकाय चुनाव का भी बहिष्कार करेंगे। क्योंकि कॉलोनी में आने जाने का एक ही रास्ता है जिसे बंद कर दिया गया। वहीं, एसडीएम संजीव कुमार का कहना है कि लोग यदि उनके पास आकर समस्या बताएंगे तो उसका समाधान जरूर कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed