{"_id":"6297ad6d89a4de54e47ec2b7","slug":"demonstration-of-abstract-illustration-mode-in-the-workshop-muzaffarnagar-news-mrt591133891","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यशाला में अमूर्त चित्रण की बारीकियों को समझाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यशाला में अमूर्त चित्रण की बारीकियों को समझाया
विज्ञापन
मालवीय इंटर कॉलेज में आयोजित कला प्रतियोगिता में भाग लेते कलाकार
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्यशाला में अमूर्त चित्रण विधा का प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। राज्य ललित कला अकादमी लखनऊ एवं कलांगन के तत्वाधान में ग्रीष्मकालीन कला कार्यशाला का शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ. विनीत चौहान ने डॉ. पीसी बरुआ के चित्र पर पुष्प अर्पित करके किया। शिविर में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्रा और कला से जुड़े लोग सहभागिता कर रहे हैं।
मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज के परिसर में डॉ. पीसी बरुआ की स्मृति में ग्रीष्मकालीन कला शिविर शुरू हुआ। मुख्य अतिथि डॉ. चौहान ने छात्र-छात्राओं को शिविर में नियमित रुप से प्रशिक्षण लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर दिल्ली से आए चित्रकार सुनील कुमार ने अमूर्त चित्रण विधा की बारीकियों को समझाते हुए प्रदर्शन किया। कलांगन सेवा ट्रस्ट के निदेशक डॉ महावीर सिंह ने कहा कि चाहे तुम में एक गुणा सृजन शक्ति हो या दस गुणा अपनी क्षमता के अनुरूप सृजन अवश्य करें। डॉ. रीता मोहन, जैन इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला ने भी कला का महत्व बताया।
सहारनपुर से आईं प्रोफेसर शिवानी, एसडी मैनेजमेंट से अमित कुमार जैन, शोधार्थी कुलदीप कुमार, डॉ. राज बल सैनी, देवव्रत आर्य, सीमा त्यागी, मानसी नामदेव, अनमोल सोनी, अर्जुन, रणवीर सिंह, सचिन, रोहित कुमार, अंजू देवी, हिमानी मित्तल, जीनत, सपना, कल्याणी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. अनिल कुमार सैनी ने बताया कि प्रतिदिन बाहर से आने वाले कलाकार अपना डेमोस्ट्रेशन देंगे तथा 21 जून को योग दिवस पर कलाकारों द्वारा बनाई गई पेंटिंग की एक भव्य प्रदर्शनी लगेगी।