फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Demonstration by tying animals at Purkaji BDO office

Muzaffarnagar News: पुरकाजी - बीडीओ कार्यालय पर पशु बांधकर किया प्रदर्शन

Tue, 10 Oct 2023 01:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 10 Oct 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
Demonstration by tying animals at Purkaji BDO office
फ़ोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पुरकाजी। भाकियू अराजनैतिक ने अपनी मांगों को लेकर खंड विकास कार्यालय पर धरना दिया। उन्होंने बीडीओ कार्यालय के दरवाजे पर पशु बांधकर नारेबाजी की।

सोमवार करीब 12 बजे भाकियू अराजनैतिक के दर्जनों कार्यकर्ता मंडल महासचिव विपिन त्यागी के नेतृत्व में खंड विकास कार्यालय पर पहुंचे और बीडीओ कार्यालय के दरवाजे पर पशु बांधकर नारेबाजी शुरू कर धरने पर बैठ गए। आरोप लगाया कि आवारा पशु खेतों में खड़ी फसलें बर्बाद कर रहे हैं। बार-बार अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद कोई समाधान नहीं हो रहा है। क्षेत्र के गांव बरला, मांडला, फलोदा, भैसरहेड़ी समेत कई गांवों में सफाई व्यवस्था बेपटरी हो गई है। गांवों में कीटनाशक दवाई का छिड़काव नहीं कराया जा रहा है।

दिव्यांग लोगों को पेंशन का लाभ नहीं मिल रहा है। गांव भैसरहेड़ी में नाले की सफाई नहीं कराई जा रही है। बीडीओ नेहा शर्मा ने उन्हें जल्द ही समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। जिस पर उन्होंने अपनी मांगों का एक ज्ञापन बीडीओ को देकर धरना समाप्त कर दिया। इस दौरान मंडल महासचिव विपिन त्यागी, ब्लॉक अध्यक्ष अवनीश चौहान, धीरज त्यागी, राधेश्याम त्यागी, कमल त्यागी, नरेश कुमार, विनोद खलीफा, बसंत त्यागी, अनिरुद्ध त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed