{"_id":"63de61947424233b8b3baf6a","slug":"demand-to-stop-salary-deduction-and-deposit-epf-muzaffarnagar-news-c-14-1-105253-2023-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: वेतन कटौती रोकने और ईपीएफ जमा करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: वेतन कटौती रोकने और ईपीएफ जमा करने की मांग
विज्ञापन
कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर उप जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना। बिलिंग कंपनी के कर्मचारी मीटर रीडर ने सहमति के बिना वेतन से कटौती होने और सात माह का ईपीएफ जमा न करने पर तहसील में प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने अपनी मांग का ज्ञापन उप जिलाधिकारी को दिया।
कर्मचारियों ने बताया कि वे मैसर्स टेरा सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी मुजफ्फरनगर (बिलिंग कम्पनी) में कार्यरत हैं। कंपनी द्वारा उनकी सहमति के बिना वेतन से वायलेट रिचार्ज कर दिया गया है। प्रति माह ईपीएफ भी जमा नहीं कर रही है। कंपनी वेतन के साढ़े दस हजार रुपए के बदले 5-6 हजार रुपये ही खाते में भेज रही है।कर्मचारियों ने ज्ञापन देकर समस्या के समाधान की मांग की। उप जिलाधिकारी अरुण कुमार ने उनकी समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।
ज्ञापन देने वालों में मोहम्मद ताहिर, आस मोहम्मद, यासीन आजम, सचिन तोमर, आमिर, अभय, ताहिर, राजेश, शकील, विकास, प्रेम, सचिन प्रजापति, विनीत मलिक, सोनू, सचिन कुमार, प्रदीप कुमार, आकाश, ललित कुमार, गणपत, अनुज कुमार व निशांत कुमार आदि मौजूद रहे।