{"_id":"67cc2f7d9552889a9b03c6d2","slug":"demand-to-stop-operation-of-illegal-vehicles-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-141076-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: डग्गामार वाहनों का संचालन बंद कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: डग्गामार वाहनों का संचालन बंद कराने की मांग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। शिवसेना का एक प्रतिनिधिमंडल एसपी यातायात अतुल कुमार चौबे से मिला। इस दौरान उनसे नगर में बड़ी संख्या में चल रहे डग्गामार वाहनों, अवैध ई-रिक्शाओं के संचालन, मोटर साइकिल के इंजन लगे रेहड़ों के संचालन पर रोक लगाने की मांग की।
कहा कि यातायात पुलिस की उदासीनता के चलते पूरा नगर जामनगर बन चुका है। समस्त मुख्य चौराहा पर हर वक्त जाम लगा रहता है। पुलिस जाम की व्यवस्था को सुलझाने के बजाय अवैध उगाही में लगी है। शहर का अस्पताल चौराहा, महावीर चौक, शामली अड्डा, मीनाक्षी चौक आदि क्षेत्रों में अवैध डग्गामार वाहनों के संचालन के कारण कई- कई घंटे जाम लगा रहता है। नो एंट्री के वक्त भी बसों, ट्रकों, अवैध ओवरलोड वाहनों का संचालन जारी रहता है।
जनपद में हजारों की संख्या में अवैध ई-रिक्शा संचालन हो रहा है। यदि इन समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो शिवसेना व क्रांति सेना कार्यकर्ता धरना-प्रदर्शन करेंगे। प्रतिनिधिमंडल में जिला प्रमुख आनंद प्रकाश गोयल, देवेंद्र चौहान, अनिल चौधरी, संजीव वर्मा, वेद प्रकाश शर्मा आदि शामिल थे।