खतौली। नगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम के नाम दिए ज्ञापन में कहा कि किसान खाद की कमी से जूझ रहा है। किसानों की फसल खराब होने के कगार पर है। उन्होंने एसडीएम से मांग की है कि वे खाद की कमी को पूरा कराए।
नगर कांग्रेस कमेटी के नगराध्यक्ष मो. खालिद सिददीकी एडवोकेट एवं योगेश खारी एडवोकेट जिला उपाध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता और किसान तहसील पहुंचे। उन्होंने तहसीलदार को एसडीएम के नाम दिए ज्ञापन में बताया कि प्रदेश में यूरिया की भारी किल्लत हो रही है। धान की फसल के लिए यूरिया की सर्वाधिक आवश्यकता है। अगर किसानों को जल्द यूरिया खाद नहीं मिली तो फसल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि समितियों में खाद की कमी के चलते कालाबाजारी होने लगी है। किसानों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की है कि सरकार को सहकारी समितियों में रखे यूरिया को खुले बाजार में उपलब्ध कराना चाहिए। ज्ञापन देने वालों में इकबाल, मो. जुबेर, ठाकुर सतीश, मो. नाजिम, मो. सरफराज, हकीम अब्दुल रहमान, सरदार मंजीत सिंह, राजेंद्र सैनी, नीरज शर्मा, मेराज अंसारी आदि मौजूद रहे।