फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Demand for construction of underpass on Panipat Khatima road in Titavi area

Muzaffarnagar News: तितावी क्षेत्र में पानीपत खटीमा मार्ग पर अंडरपास बनवाने की मांग

Fri, 25 Aug 2023 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Aug 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Demand for construction of underpass on Panipat Khatima road in Titavi area
तितावी क्षेत्र में पानीपत खटीमा राजमार्ग पर मंत्री संजीव बालियान से अंडरपास की मांग करते ग्रामी
-अफसरों के साथ पहुंचें केंद्रीय राज्य मंत्री डाॅक्टर संजीव बालियान के समक्ष उठाई समस्या
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
तितावी। पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर दर्जन भर गांव के लोगों ने अंडरपास बनवाने की मांग रखी। निरीक्षण के लिए पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री डाक्टर संजीव बालियान के समक्ष मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी को पत्र लिख चुके है। जल्द समस्या का समाधान हो जाएगा। साथ ही एनएचएआई के अफसरों को ग्रामीणों की दिक्कतों का निराकरण कराने के निर्देश दिए।
बृहस्पतिवार को केंद्रीय राज्य मंत्री निर्माणाधीन बाईपास के मुआयना करने पहुंचे। बघरा एवं चरथावल ब्लॉक के गांव अलीपुर खुर्द, बुडीना खुर्द, हैबतपुर, निर्धना, खेड़ी दूधाधारी, अमीरनगर आदि के लोगों ने मंत्री से हाईवे पर अंडरपास बनवाने का मुद्दा उठाया। ग्रामीणों ने बताया बाईपास पर गुजरने वाले हाईवे पर अंडरपास अथवा पुल नहीं बनने से आए दिए हादसे हो रहे है। कई दुर्घटनाएं हो चुकी है। राजमार्ग पर पड़ने वाले चौराहों पर अंडरपास पुल बनना चाहिए। इन गांवों से हजारों छात्र छात्राएं निजी वाहनों एवं स्कूलों की बस से पढ़ने जाते है।
विज्ञापन

मंत्री ने भरोसा दिया कि एक माह में समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा। एनएचएआई के परियोजना निदेशक और एसडीएम सदर मौजूद रहे। सुनील कश्यप, मिंटू त्यागी, विक्रम त्यागी, अब्दुल कादिर, समी, सागर कश्यप, विनोद, बिल्लू त्यागी, टोनी, अनुज, भोपाल पाल, प्रमोद पाल, शोएब , राजीव गढ़ी, गोपी चंद, नीरज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



चौधरी जयंत सिंह ने उठाया मुद्दा
रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने पीनना-तितावी मार्ग पर अंडरपास अथवा पुल एवं सर्विस रोड निर्माण को लेकर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी को लिखा पत्र लिखा है। उन्होंने बताया पिछले 50 दिनों से 15 गांवों के लोग इस मांग को लेकर पीनना में धरना दे रहे है।




तितावी में वनवे ट्रैफिक किए जाने से हादसों की आशंका

तितावी में निर्माण कंपनी द्वारा कई दिन से वनवे ट्रैफिक कर दिया है। पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर वाहनों का भार अधिक है। बाइकों को युवक तेजी से दौड़ा रहे है। हरियाणा, राजस्थान और शामली आदि का ट्रैफिक इस मार्ग से गुजरता है। तितावी की तरफ से थाने के सामने से आने और जाने का मार्ग एक मार्ग से कर दिया है। जबकि दूसरी तरफ सड़क की सर्विस रोड बनी है। वहां डायवर्जन नहीं बनाने की वजह से इस ओर कंपनी का कोई ध्यान नहीं है। क्षेत्रवासियों ने मुजफ्फरनगर आने के लिए तितावी थाने के सामने डायवर्जन बनाया जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed