फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Demand for arrest of murderers, attempted self-immolation at the police station

Muzaffarnagar News: छपार - हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग, थाने पर आत्मदाह का प्रयास

Mon, 27 Nov 2023 12:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 27 Nov 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Demand for arrest of murderers, attempted self-immolation at the police station
गांव कुतुबपुर में हुई युवक की हत्या में धरना दे रहे ग्रामीणों से वार्ता करते प्रभारी निरीक्षक अ
- युवक की हत्या के मामले में दो आरोपियों को पकड़ कर छोड़ने का आरोप
विज्ञापन

- थाने पर धरने के दौरान युवक की मां अपने ऊपर छिड़क लिया तेल
संवाद न्यूज एजेंसी
छपार। गांव कुतुबपुर में हुई युवक की हत्या के मामले में दो आरोपियों को पकड़ कर छोड़ने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने थाने पर धरना दिया। पुलिस पर आरोपियों से मिलीभगत का आरोप लगाया। इस दौरान युवक की मां ने अपने ऊपर तेल छिड़क कर आत्मदाह का प्रयास किया। थाना प्रभारी ने दो दिन में आरोपियों की गिरफ़्तारी का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया।

एक सप्ताह पूर्व सोमवार की रात में गांव कुतुबपुर निवासी मनोज त्यागी के पुत्र हिमांशु की लाठी-डंडे व धारदार हथियार से पीटकर हत्या कर दी थी। ऐसा आरोप लगाकर मृतक के पिता ने आरोपी संदीप त्यागी व उसके पुत्र शिवम उर्फ वैभव व भतीजे कपिल के विरुद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन सांठगांठ कर छोड़ दिया। इसका विरोध जताते हुए रविवार को परिजन ग्रामीणों के साथ ट्रैक्टर-ट्राॅली से थाने पर पहुंचे और धरने देकर बैठ गए।
विज्ञापन

युवक की मां अंजू ने पुलिस पर सांठगांठ कर आरोपियों को छोड़ने का आरोप लगाया। थाना प्रभारी निरीक्षक अमरपाल शर्मा ने गण्यमान्य लोगों से बात कर 28 नवंबर तक का समय मांगा, लेकिन वे नहीं माने। भाकियू के काका त्यागी, गोलू, भाकियू महाशक्ति के ब्लाॅक अध्यक्ष हरिओम त्यागी भी टीम के साथ पहुंच गए। उन्होंने धरने का समर्थन किया। इस दौरान युवक की मां ने तेल छिड़क कर आत्मदाह का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने बोतल छीन ली। प्रभारी निरीक्षक अमरपाल शर्मा ने ग्रामीणों को दो दिन में आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। इस दौरान सुधीर त्यागी, श्याम सिंह, मोहन, निर्दोष त्यागी, टून्नू, काका, रुचिन त्यागी, देविंद्र, राजू त्यागी, रोहित त्यागी, बादल त्यागी, प्रविंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed