फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Death in suspicious circumstances of married

Muzaffarnagar News: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत

Sun, 09 Jul 2023 12:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Sun, 09 Jul 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Death in suspicious circumstances of married
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली के मोहल्ला रामपुरी में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने पति सहित पांच ससुराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं।
विज्ञापन

मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र के गांव माछरा निवासी बाबूराम वर्मा ने अपनी बेटी शगुन की शादी सात माह पहले यहां शहर कोतवाली के मोहल्ला रामपुरी निवासी सौरभ वर्मा के साथ की थी। शुक्रवार देर शाम शगुन की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। यह पता चलने पर मायके पक्ष के लोग बेटी की ससुराल पहुंचे तब सूचना देने पर शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में मृतका के पिता बाबू राम ने मुकदमा दर्ज कराया कि उनकी बेटी की शादी को सात माह ही हुए है। शादी के बाद से ही उनकी बेटी को अतिरिक्त दहेज के लिए परेशान किया जाता था। शुक्रवार शाम उन्हें फोन पर बेटी के बीमार होने की सूचना दी गई। कुछ ही देर बाद शगुन की मौत की सूचना दी गई। बाबूराम ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पति सौरभ वर्मा, ससुर गौतम, सास कुसुम, ननद साक्षी और सलोनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया हैं। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की है। इसके अलावा शहर कोतवाली के मोहल्ला रामलीला टीला निवासी सुरेशपाल सैनी को दहेज हत्या केे आरोप में गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed