फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Dead body of old woman found in the forest of Rahmatpur

रहमतपुर के जंगल में मिला वृद्ध महिला का शव

Fri, 17 Apr 2020 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Dead body of old woman found in the forest of Rahmatpur
भोपा के गांव रहमतपुर के जंगल में मिले महिला के शव की पहचान का प्रयास करती पुलिस। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
रहमतपुर के जंगल में मिला वृद्ध महिला का शव
विज्ञापन

भोपा। गांव रहमतपुर के जंगल में भोकरहेड़ी-बसेड़ा मार्ग स्थित पुरानी पुलिस चौकी के पास एक खेत में वृद्ध महिला का शव पड़ा मिला। शव के पास ही प्लास्टिक की बोतल एवं जहरीले पदार्थ का खाली पाउच भी पड़ा मिला, जिससे महिला द्वारा आत्महत्या किए जाने की आशंका लग रही है।
भोपा थाना क्षेत्र के गांव रहमतपुर निवासी अरुण चौधरी शुक्रवार सुबह गांव के जंगल में भोकरहेड़ी-बसेड़ा मार्ग स्थित खेतों पर गया था। जब अरुण चौधरी खेत पर पहुंचा तो वहां पेड़ के नीचे करीब 65 वर्षीय महिला का शव पड़ा मिला। किसान ने पुलिस को इसकी सूचना दी। इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि शव के पास ही प्लास्टिक की बोतल एवं जहरीले पदार्थ का खाली पाउच मिलने से महिला के आत्महत्या करने की आशंका है।
विज्ञापन

सूचना पर सीओ राममोहन शर्मा भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव की शनाख्त कराने के प्रयास किया, लेकिन शनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को मोर्चरी में भेज दिया है। इंस्पेक्टर का कहना है कि ग्रामीणों ने महिला को बृहस्पतिवार को भी क्षेत्र में घूमते देखा था। शनाख्त होने के बाद मामले का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed