फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Dead body of a young man found in the field, accused of murder

युवक की संदिग्ध हालत में मौत, हत्या का आरोप

Sun, 13 Mar 2022 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 12:05 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found in the field, accused of murder
तितावी में किसान की मौत के बाद मौजूद ग्रामीण व पुलिस। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर, तितावी। नंगला पिथौरी गांव में एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। युवक का शव एक खेत में पड़ा मिला है। परिजनों ने महिला सहित कई पर हत्या करने का आरोप लगाया है। काफी देर तक पुलिस को शव भी नहीं उठाने दिया। सख्त कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद परिजन शांत हुए। पुलिस को पांच के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव नंगला पिथौरा में शराब के ठेके से लगभग 100 मीटर की दूरी पर महावीर के सरसों के खेत में शनिवार दोपहर प्रदीप(32) पुत्र ओमपाल का शव पड़ा मिला । शव देखकर किसी ने यह सूचना प्रदीप के परिजनों को दी तो वह मौके पर पहुंचे। बेटे का शव देखकर उनमें रोष बन चला। मौके पर काफी लोग भी एकत्र हो गए थे। मृतक के परिजनों का आरोप था कि प्रदीप के अपने ही गांव की रहने वाली महिला सविता से प्रेम प्रसंग था। प्रदीप के खिलाफ दुुराचार का मुकदमा दर्ज कराया था। तब उसे जेल भेजा गया था। डेढ़ साल पहले वह जमानत पर आया था।
विज्ञापन

शनिवार को महिला ने प्रदीप को बुलाया, वहां पर महिला व उसके परिजन सतेंद्र, सोनू, रविंद्र, शिवराज ने कोई जहरीला पदार्थ खिलाने के बाद गला दबाकर प्रदीप की हत्या कर दी। उधर, पुलिस भी सूचना पाकर मौके पर पहुंची। तब परिजनों ने पुलिस को शव उठाने से मना कर दिया, शव नहीं उठाने दिया। परिजनों ने सभी आरोपियों को पकड़ने की मांग की। गांव प्रधान आदि गणमान्य लोगों के समझाने पर परिजन शांत हुए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस को महिला व अन्य के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed