{"_id":"613cf4e38ebc3eb4da7759f1","slug":"dead-body-of-a-young-man-found-hanging-in-a-closed-house-muzaffarnagar-news-mrt5558000157","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद मकान में लटकी मिली युवक की लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद मकान में लटकी मिली युवक की लाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंद घर में लटकी मिली युवक की लाश
भौराकलां (मुजफ्फरनगर)। गांव मुंडभर में युवक रवि का शव उसी के घर के कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। युवक गांव में रहकर खेती-बाड़ी करता था, जबकि उसके पिता बीएसएफ में तैनात हैं और भाई बुढ़ाना में रहते हैं। तीन दिन से संपर्क न होने पर भाई उसे देखने पहुंचा, जहां उसका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया है।
थाना क्षेत्र के गांव मुंडभर निवासी सतपाल बीएसएफ में तैनात हैं। उनका बड़ा बेटा रवि (35) अपनी पत्नी नीलम व दो बच्चों के साथ गांव में ही रहका खेती-बाड़ी करता था, जबकि छोटा पुत्र अक्षय बुढ़ाना में रहता है। करीब पांच माह पूर्व रवि की पत्नी नीलम दोनों बच्चों को साथ लेकर विवाद के चलते मायके चली गई थी, जिसके बाद से रवि अकेला ही गांव में रह रहा था। पिछले तीन दिन से पिता व भाई रवि से मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन उसका मोबाइल रिसीव नहीं हो रहा था। इसके चलते शनिवार दोपहर अक्षय भाई को देखने गांव मुंडभर स्थित घर पहुंचा। वहां मकान अंदर से बंद मिला, जिस पर वह पड़ोसी के घर की छत से होकर घर में घुसा तो वहां दुर्गंध फैली हुई थी। इस पर अक्षय ने पुलिस को सूचना दी, जिस पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान रवि का शव घर के एक कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला। सूसना पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए मोर्चरी भेज दिया है। उसके फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। इस संबंध में फिलहाल किसी तरह की तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है।