{"_id":"6699aed0268b7e7ed30acb5a","slug":"dead-body-of-a-laborer-found-hanging-in-the-overhead-tank-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-126401-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: टंकी के ओवरहेड में लटका मिला मजदूर का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: टंकी के ओवरहेड में लटका मिला मजदूर का शव
विज्ञापन
तितावी। गांव नसीरपुर में टंकी के निर्माण कार्य में मजदूरी करने वाले बदायूं निवासी 20 वर्षीय शिवम शाक्य का शव टंकी के ओवरहेड में फांसी पर लटका मिला। वह बुधवार दोपहर से लापता था।
नसीरपुर गांव में सरकारी टंकी के निर्माण का कार्य चल रहा है। वहां बदायूं के गांव सुसईया गौसाई, थाना दातागंज निवासी युवक शिवम शाक्य अपने गांव के ही रहने वाले मनीष व शाहजहांपुर निवासी भानू प्रताप के साथ मजदूरी करता था। तीनों मजदूर काम करने के बाद रात में वहीं पर बनाए गए स्थान पर सो जाते थे।
बुधवार दोपहर से शिवम लापता था। बृहस्पतिवार दोपहर में उसका शव टंकी के निर्माणाधीन ओवरहेड के अंदर फांसी पर लटका मिला। यह देखकर उसके दोनों साथियों ने ठेकेदार व पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पहुंच कर शव कब्जे में लिया। मजदूरों ने पुलिस को बताया कि उनकी एक साइट चरथावल के गांव मंगलपुर में भी चल रही है। वह शिवम के वहां पर चले जाने की बात सोचकर रात में सो गए थे। सीओ एसपी उपाध्याय ने बताया कि शव को मोर्चरी भेजा है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है।