फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   daylight robbery exposed corona curfew

दिनदहाड़े लूट ने खोली कोरोना कर्फ्यू की पोल

Sat, 05 Jun 2021 12:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
daylight robbery exposed corona curfew
खतौली में घटना स्थल के बाहर खड़े एसपी सिटी व पुलिसकर्मी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
खतौली (मुजफ्फरनगर)। रेलवे स्टेशन के सामने स्थित मार्केट में बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहक सेवा केंद्र पर दिनदहाड़े हुई 1.34 लाख रुपये की लूट ने कस्बे में कोरोना कर्फ्यू की पोल खोलकर रख दी है। एक अकेला बदमाश दिनदहाड़े दो कर्मचारियों को गन प्वाइंट पर लेकर नकदी लूटकर फरार हो जाता है और थाना पुलिस को भनक तक नहीं लगती।
विज्ञापन

कोरोना कर्फ्यू के बावजूद कस्बे में कहीं भी पुलिस की मौजूदगी सक्रिय रूप से नजर नहीं आती। केवल दिन के कुछ समय ही पुलिस कोरोना कर्फ्यू का पालन कराने के लिए सड़कों पर उतरती है, लेकिन तब भी पुलिस का मुख्य टारगेट कस्बे के मुख्य बाजारों में दुकानें बंद कराने तक ही सीमित रहता है। सड़कों पर बेवजह घूमने वाले वाहन चालकों से पूछताछ की जरूरत ही महसूस नहीं की जाती। कस्बे के मुख्य चौराहों पर भी पुलिस चेकिंग कभी कभी ही चलती है। इसी का नतीजा रहा कि एक अकेला बदमाश कोरोना कर्फ्यू के बावजूद दिनदहाड़े भरे बाजार एक लाख से अधिक की लूट कर फरार हो गया।
विज्ञापन

एक पखवाड़े से खराब थे सेवा केंद्र के सीसीटीवी कैमरे
रेलवे स्टेशन के सामने स्थित ग्राहक सेवा केंद्र पर यूं तो सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, लेकिन गत एक पखवाड़े से ये खराब थे। सेवा केंद्र संचालक डॉ. सहेंद्र पाल का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे खराब होने की जानकारी थी, लेकिन कोरोना कर्फ्यू के चलते उन्हें ठीक नहीं कराया जा सका था। सेवा केंद्र के कैमरे खराब होने के कारण अब थाना पुलिस क्षेत्र में विभिन्न प्रतिष्ठानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए लुटेरे को चिह्नित करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोहरी हेडलाइट लगी बाइक पर भागा लुटेरा
कस्बे में भरे बाजार और दिनदहाड़े 1.34 लाख रुपयों की लूट करने वाला अकेला बदमाश जिस बाइक पर सवार था, उसमें दोहरी हेडलाइट लगी हुई थी। इसके साथ ही बाइक के अगले पहिये पर भी कवर नहीं था, जिसके चलते बाइक काफी खस्ताहाल नजर आ रही थी।

सीसीटीवी में कैद हुआ बदमाश
दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम देने वाले लुटेरे की फोटो कस्बे के एक प्रतिष्ठान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। फुटेज में कैद उक्त लुटेरे की फोटो की सेवा केंद्र के कर्मचारियों ने पहचान भी की है। हालांकि सिर पर हेलमेट होने के कारण युवक का चेहरा कैमरे में नहीं आ रहा है, लेकिन पुलिस बाइक के जरिये युवक को चिह्नित करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed