फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   DAV hockey team won the competition

डीएवी की टीम ने हॉकी प्रतियोगिता जीती 

Sun, 11 Sep 2016 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Sun, 11 Sep 2016 01:55 AM IST
विज्ञापन
DAV hockey team won the competition
हॉकी प्रतियोगिता। - फोटो : अमर उजाला
डीएवी इंटर कॉलेज में हुई हॉकी प्रतियोगिता को इसी कॉलेज की टीम ने जीता। उसने चरथावल की टीम को हराया। जबकि सीनियर वर्ग का मैच चरथावल की टीम ने जीता। डीएवी इंटर कॉलेज में हॉकी प्रतियोगिता कराई गई। प्रधानाचार्य शिव कुमार यादव ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में डीएवी इंटर कॉलेज और जय हिंद इंटर कॉलेज चरथावल की टीम शामिल हुई। दोनों कॉलेजों की सीनियर और जूनियर वर्ग की टीमों के बीच मैच खेले गए। जूनियर टीम के मैच में डीएवी इंटर कॉलेज की टीम ने 3-2  से जीत हासिल की, जबकि सीनियर मैच में जय हिंद इंटर कॉलेज चरथावल की टीम ने 2-1 के अंतर से जीत हासिल की। सत्यकाम तोमर के निर्देशन में कराई गई हॉकी प्रतियोगिता में निर्णायक विनय कुमार, इच्छाराम, राहुल कुशवाह, अक्षय कुमार रहे।
विज्ञापन


डीएवी ने हैंडबॉल प्रतियोगिता जीती
राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में बालक वर्ग की हैंडबॉल प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता में तीन कॉलेजों की टीमों ने भाग लिया। डीएवी इंटर कॉलेज की टीम प्रथम स्थान पर रही। राजकीय इंटर कॉलेज की टीम दूसरे और एमडी इंटर कॉलेज दूधली की टीम तीसरे स्थान पर रही। प्रधानाचार्य अनूप सिंह ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोयला ने दिल्ली को हराया
कुटबा में आयोजित तीन दिवसीय रघुवंशी वालीबाल टूर्नामेंट में गोयला की टीम ने दिल्ली की टीम को हरा कर ट्राफी कब्जाई। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने विजेता, उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया।  टूर्नामेंट के अंतिम दिन फाइनल मुकाबले में सोनू क्लब गोयला, दिल्ली की बवाना क्लब की टीमों के बीच मुकाबला हुआ।


गोयला की टीम ने तीन राउंडों में 25-24, 25-22, 25-21 के अंतर से दिल्ली की टीम को हराया। टूर्नामेंट में जानसठ, हरसौली, खेड़ी, सिसौली, दाहा, मुकुंदपुर, कुटबी, कुटबा आदि की टीमों ने भाग लिया। बवाना की टीम के ऋषभ को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। इस दौरान अशोक, अरुण चौधरी, देवेंद्र, बबलू, डॉ. संजय, रणवीर, तेजपाल, प्रवीण कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed