फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   DAV College is the first choice of students

छात्र-छात्राओं की पहली पसंद डीएवी कॉलेज

Fri, 15 Jul 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
DAV College is the first choice of students
- बीए, बीएससी, बीएड, एलएलबी के चलते है कोर्स
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। डीएवी कॉलेज जिले के छात्र-छात्राओं की हमेशा पहली पसंद रहा है। इस कॉलेज की विश्वविद्यालय में भी अपनी अलग पहचान रही है। यहां प्रवेश को लेकर बीए और बीएससी में सबसे ज्यादा मारामारी रहती है। जिले का यह एक मात्र कॉलेज है, जिसमें बीएड और एलएलबी का कोर्स संचालित होता है।
डीएवी कॉलेज की पहचान शिक्षा और अनुशासन के लिए होती रही है। आर्य समाज रोड पर बना यह कॉलेज जिले की पुरानी संस्थाओं में से एक है। विज्ञान वर्ग में इस कॉलेज की हमेशा अलग पहचान रही है। बीएससी मैथ में 320, बीएससी बायो में 240 और बीए में 320 सीट हैं। इसके अलावा यहां बीएड में 60 और एलएलबी में 320 सीट हैं। वित्त पोषित विषयों में इस कॉलेज में बीकॉम में 160, बीसीए में 160 और बीबीए में भी 160 सीट हैं। इस कॉलेज में प्रवेश पाने के लिए छात्र-छात्राओं में एक क्रेज रहता है। इस बार यहां एडमिशन को लेकर अत्यधिक मारामारी रह सकती है।
विज्ञापन

विषय सीट
बीए 320
बीएससी मैथ 320
बीएससी बायो 240
बीएड 60
एलएलबी 320
बीकॉम 160
बीसीए 160
बीबीए 160
कॉलेज की पहचान को कायम रखेंगे
कॉलेज में शिक्षा का अच्छा माहौल है। अनुशासन यहां की पहचान है। कॉलेज की इस पहचान का कायम रखा जाएगा। स्टाफ के सहयोग से कॉलेज को और अधिक ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। - डॉ ललित कुमार, प्राचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed